Panchayat Season 4 Streaming Time: Panchayat Season 4 अब 24 जून को रात 12 बजे से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी। जानें पूरी स्टार कास्ट, कहानी और एपिसोड्स की डिटेल्स इस आर्टिकल में।
Panchayat Season 4 Streaming Time: फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि जितेंद्र कुमार की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 4’ रिलीज के लिए तैयार है। The Viral Fever (TVF) द्वारा निर्मित इस सीरीज के नए सीजन में दर्शकों को पहले से ज्यादा ड्रामा, इमोशन और राजनीति का तड़का देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि Panchayat 4 किस दिन और किस समय से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी।
Panchayat Season 4 Release Date: कब रिलीज होगी पंचायत 4?
‘पंचायत सीजन 4’ 24 जून 2025 से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम की जा रही है। मेकर्स ने दर्शकों के भारी डिमांड और वोटिंग के बाद इस सीजन को जल्दी रिलीज करने का फैसला लिया है।
Panchayat Season 4 Streaming Time: कितने बजे से होगी स्ट्रीमिंग?
पंचायत सीजन 4 का प्रीमियर 24 जून की आधी रात 12:00 बजे होगा। इस सीजन के सभी 8 एपिसोड्स एक साथ रिलीज किए जाएंगे, जिससे दर्शक पूरी सीरीज को बिंज-वॉच कर सकेंगे।
Panchayat 4 Plot: किस पर आधारित है नया सीजन?
‘पंचायत 4’ की कहानी इस बार फुलेरा गांव के लोकल चुनावों पर आधारित है।
चुनाव की लड़ाई अब मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच है, जो अपने-अपने तरीके से जीतने की कोशिश में जुटी हैं।
कहानी में राजनीति के साथ-साथ कॉमेडी, इमोशन, और सस्पेंस भी भरपूर है।
अभिषेक त्रिपाठी यानी जितेंद्र कुमार इस पूरे राजनीतिक घमासान में कैसे फंसे रहते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।
Panchayat Season 4 Cast: कौन-कौन से स्टार्स हैं शामिल?
Jitendra Kumar – अभिषेक त्रिपाठी (ग्राम सचिव)
Neena Gupta – मंजू देवी
Raghubir Yadav – प्रधानजी
Chandan Roy – विकास
Faisal Malik – प्रह्लाद
Sanvikaa – रिंकी
निर्देशक: दीपक कुमार मिश्रा
लेखक: चंदन कुमार
Panchayat Franchise की पॉपुलैरिटी
Panchayat सीरीज का पहला सीजन 2020 में रिलीज हुआ था और तब से यह दर्शकों के बीच एक कल्ट फेवरेट बन चुकी है।
इसकी सादगी, देसी ह्यूमर और रियलिस्टिक कहानी ने हर आयु वर्ग के दर्शकों को जोड़कर रखा है।
For more news: Entertainment


