कृति सेनन के राखी एड विवाद पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- 'पीछे हटने का ऑप्शन होता है...'
By Neha
रक्षा बंधन के विज्ञापन को लेकर हुए विवाद पर अब हिना खान ने खुलकर अपनी बात रखी है।
By Neha
हिना खान ने कहा कि अगर किसी प्रोजेक्ट के नेगेटिव असर का अंदाजा हो, तो बतौर एक्टर उससे पीछे हटने का विकल्प मौजूद होता है।
By Neha
हिना ने साफ किया कि वह इस पूरे विवाद के लिए कृति सेनन को जिम्मेदार नहीं मानती हैं।
By Neha
कृति सेनन को जिस तरह सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, हिना खान ने उसे गलत बताया। उनके मुताबिक कोई भी इस स्तर की ट्रोलिंग डिजर्व नहीं करता।
By Neha
रक्षा बंधन से पहले रिलीज हुए ज्वेलरी एड में कृति सेनन के लुक और कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई थी।
By Neha
हिना के मुताबिक कई बार ब्रांड अपने आइडिया पर टिके रहते हैं और चाहते हैं कि विज्ञापन उनकी सोच के मुताबिक ही बनाया जाए।
By Neha
कृति सेनन का यह विज्ञापन ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने बनाया था। विवाद बढ़ने के बाद ब्रांड ने बयान जारी कर सफाई दी और विज्ञापन हटा लिया।
By Neha
हिना ने कहा कि कभी-कभी किसी चीज का अंदाजा नहीं होता कि वह इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगी। लेकिन एक बार विवाद शुरू होने के बाद लोग उसे आसानी से जाने नहीं देते।
By Neha