BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक स्कूल, सरकारी दफ्तर, बैंक, मेट्रो और ट्रैफिक व्यवस्था पर क्या असर रहेगा? जानें पूरी एडवाइजरी।
BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। सम्मेलन में कई देशों के शीर्ष नेता और विदेशी प्रतिनिधि शामिल होंगे। वीआईपी और विदेशी मेहमानों की आवाजाही को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
11 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में अगर आप इन दिनों दिल्ली में कहीं आने-जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जानना जरूरी है कि स्कूल, सरकारी कार्यालय, बैंक, मेट्रो और अन्य सेवाओं की स्थिति क्या रहेगी।
11 सितंबर को स्कूल रहेंगे बंद
ब्रिक्स सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली में 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल इस दिन बंद रहेंगे।
वीकेंड के बाद स्कूलों के सामान्य रूप से दोबारा खुलने की उम्मीद है। अभिभावकों और छात्रों को अपने संबंधित स्कूल की ओर से जारी सूचना भी देख लेने की सलाह दी जाती है।
also read: अभिजीत दीपके का नया प्लान: ‘चुनाव से आगे जाना है’, कॉकरोच जनता पार्टी…
सरकारी दफ्तरों में भी अवकाश
11 सितंबर को दिल्ली सरकार के कार्यालयों के अलावा सरकार से जुड़े स्वायत्त निकाय और सार्वजनिक क्षेत्र के कुछ संस्थान भी बंद रहेंगे। अवकाश का उद्देश्य सम्मेलन के दौरान वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।
बैंक खुले रहने की उम्मीद
11 सितंबर को दिल्ली में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे, क्योंकि यह दिन आरबीआई के नियमित बैंक अवकाश कैलेंडर में अवकाश के तौर पर दर्ज नहीं है।
हालांकि, जिन बैंक कर्मचारियों या ग्राहकों को मध्य दिल्ली अथवा वीआईपी आवाजाही वाले क्षेत्रों से होकर गुजरना है, उन्हें ट्रैफिक प्रतिबंधों के कारण अतिरिक्त समय लग सकता है।
निजी कंपनियों के दफ्तर रहेंगे खुले
निजी कार्यालयों के लिए 11 सितंबर को सामान्य कार्यदिवस रहने की संभावना है। हालांकि, दिल्ली के प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा जांच के कारण कर्मचारियों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। कंपनियां अपने कर्मचारियों को स्थिति के अनुसार वर्क फ्रॉम होम या लचीली कार्य व्यवस्था की सुविधा दे सकती हैं।
ADVISORY
Dear Patrons,
The Delhi Metro Museum at Supreme Court Metro Station will remain closed from 11th to 13th September, 2026 (Friday to Sunday).
We shall be back to welcome you all on 15th September, 2026 (Tuesday) as 14th September (Monday) is the museum’s weekly…
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) September 10, 2026
दिल्ली मेट्रो चलेगी सामान्य रूप से
ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो सेवाएं अपने निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगी। ट्रैफिक प्रतिबंधों के बीच मेट्रो यात्रियों के लिए सार्वजनिक परिवहन का सुविधाजनक विकल्प हो सकती है।
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित दिल्ली मेट्रो संग्रहालय को 11 से 13 सितंबर तक आम लोगों के लिए बंद रखने की जानकारी दी गई है।
4,800 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती
विदेशी प्रतिनिधियों और वीआईपी काफिलों की सुरक्षित आवाजाही के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 4,800 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया गया है।
काफिलों की आवाजाही और रिहर्सल के दौरान दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोका या वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जा सकता है।
BRICS Summit 2026
TRAFFIC ADVISORY
📍 In view of the BRICS Summit on September 11, 2026, traffic diversions and regulated movement will be in place across key routes in Delhi from 2:00 PM to 8:30 PM.
* Commuters are advised to plan their journeys in advance, allow extra travel… pic.twitter.com/0BdSVHdElA
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 10, 2026
इन प्रमुख सड़कों पर प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक
ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान मथुरा रोड, सरदार पटेल मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, नीति मार्ग और एपीजे अब्दुल कलाम रोड समेत कई महत्वपूर्ण मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। प्रतिबंधों का समय वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार बदल सकता है।
DTC बसों के रूट में हो सकता है बदलाव
दिल्ली परिवहन निगम की कुछ बसों को ट्रैफिक प्रतिबंधों के चलते वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा सकता है। यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले अपने बस रूट की जानकारी जांच लेने की सलाह दी जाती है।
कैब से सफर करने वालों के लिए जरूरी सलाह
ऑनलाइन कैब सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, लेकिन ट्रैफिक डायवर्जन के कारण यात्रा का समय सामान्य से अधिक हो सकता है। खासकर मध्य दिल्ली और सम्मेलन स्थल के आसपास जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलना चाहिए।
यात्रा से पहले जरूरी बात: 11 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था तेजी से बदल सकती है। इसलिए घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ताजा एडवाइजरी और अपने रूट की स्थिति जरूर जांच लें।

