‘पैसों के लिए तू कितना गिरती जा रही है…’, आम्रपाली दुबे को हुआ पछतावा? छलका दर्द

By Neha

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने बिग बॉस 20 के घर में मजाकिया अंदाज में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए ऐसी बात कही, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

By Neha

सुबह गाना बजने पर डांस करते हुए आम्रपाली ने खुद से कहा- “आम्रपाली, पैसे के लिए तू कितना गिरती जा रही है।”

By Neha

आम्रपाली ने बताया कि पहले उन्हें इतनी नींद आती थी कि गाना बजने या प्रलय आने पर भी वह नहीं उठती थीं।

By Neha

आसिफ खान ने आम्रपाली की बात पर मजाक किया कि अब वह चंद रुपयों के लिए उठती हैं, जिस पर आम्रपाली भी हंसने लगीं।

By Neha

इस मजेदार बातचीत में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी शामिल हुईं और आम्रपाली की बात पर खूब हंसी-मजाक किया।

By Neha

आम्रपाली के बयान के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या उन्हें बिग बॉस के घर में आकर पछतावा हो रहा है या यह सिर्फ उनका मजाकिया अंदाज था?

By Neha

शो में आम्रपाली और अरिश्फा खान के बीच भी जमकर विवाद हुआ। आम्रपाली की एक टिप्पणी के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

By Neha

अरिश्फा इस बात से नाराज हुईं कि आम्रपाली ने उन्हें बच्चा कहा। देखते ही देखते मामूली बात ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया और दोनों के बीच खूब बहस हुई।

By Neha