कॉमेडियन रौनक रजानी के शो पर मृणाल ठाकुर ने अपने स्कैंडिनेवियन एक्स बॉयफ्रेंड की असुरक्षा का किस्सा सुनाया, जो ऋतिक रोशन और शाहिद कपूर संग उनके काम से जलन महसूस करता था।
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वह अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ कॉमेडियन रौनक रजानी के शो RelationSh!t Advice में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक दिलचस्प और ईमानदार किस्सा शेयर किया।
शो में बातचीत के दौरान जब असुरक्षा (Insecurity) की बात निकली, तो मृणाल ने अपने स्कैंडिनेवियन एक्स बॉयफ्रेंड का जिक्र करते हुए बताया कि वह उनके को-स्टार्स की गुड लुक्स से काफी असहज महसूस करता था। मृणाल ने कहा कि करियर के शुरुआती दौर में वह ऋतिक रोशन और फिर शाहिद कपूर के साथ काम कर रही थीं, और उसी दौरान वह एक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में थीं।
मृणाल के मुताबिक, उनके एक्स को यह बात परेशान करती थी कि वह लगातार बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर्स के साथ शूट कर रही हैं। इसी असुरक्षा के चलते उसने खुद को फिट बनाने के लिए जिम जॉइन किया और करीब 15 से 17 किलो वजन कम कर लिया। यहां तक कि उसने मसल्स भी बना लिए, ताकि वह ‘कैच अप’ कर सके।
हालांकि, मृणाल ने हंसते हुए बताया कि कुछ समय बाद वह इस कोशिश से थक गया और दोबारा जंक फूड खाने लगा, जिससे उसका वजन पहले से भी ज्यादा बढ़ गया। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उन्होंने कभी उस पर ऐसा बनने का दबाव नहीं डाला था। उनके शब्दों में, “मैंने उससे कभी नहीं कहा कि मुझे मसल्स वाला इंसान ही डेट करना है। ये पूरी तरह उसकी अपनी इनसिक्योरिटी थी।”
बातचीत के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी अपने कॉलेज के दिनों का एक किस्सा साझा किया, जब अमीर दोस्तों और एक रईस क्रश की वजह से वह खुद को असुरक्षित महसूस करते थे। इस पर रौनक रजानी ने मजाक में उनकी कहानी की तुलना उनकी फिल्म ‘गली बॉय’ से कर दी, जिससे माहौल और हल्का-फुल्का हो गया।
also read : ‘शिक्षा क्रांति’ में सख्ती: माछीवाड़ा स्कूल में औचक निरीक्षण के बाद 6 शिक्षकों को शो-कॉज नोटिस
वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल हाल ही में ‘द फैमिली स्टार’ (2024) में नजर आई थीं और ‘कल्कि 2898 एडी’ में उनका कैमियो भी चर्चा में रहा। उन्होंने ‘सन ऑफ सरदार 2’ (2025) में भी काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ 20 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसकी थीम भी रिश्तों में असुरक्षा के इर्द-गिर्द घूमती है। इसके अलावा उनके पास ‘डाकू: ए लव स्टोरी’, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘पूजा मेरी जान’ जैसी फिल्में भी लाइनअप में हैं।
वहीं, सिद्धांत चतुर्वेदी हाल ही में ‘युध्रा’ (2024) और ‘धड़क 2’ (2025) में नजर आ चुके हैं और आने वाले समय में वह ‘दिल का दरवाज़ा खोल ना डार्लिंग’ में दिखाई देंगे।
मृणाल का यह खुलासा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन रहा है, जहां फैंस उनकी ईमानदारी और रिलेशनशिप पर उनके परिपक्व नजरिए की तारीफ कर रहे हैं।

