शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ ने सातवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती दिखाई, भारत में 44 करोड़ के करीब पहुंची कमाई और वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने पुराने रिकॉर्ड तोड़े।
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक थ्रिलर ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 13 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही यह साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच इसकी अच्छी पकड़ बन चुकी है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म शाहिद कपूर की एक अहम वापसी मानी जा रही है, और इसका असर टिकट खिड़की पर साफ दिख रहा है।
फिल्म ने पहले पांच दिनों में भारत में करीब 40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। हालांकि, छठे दिन कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने को मिली। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, छठे दिन फिल्म ने लगभग 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे कुल घरेलू कलेक्शन 43.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को फिल्म ने करीब 0.05 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद भारत में इसका नेट कलेक्शन लगभग 43.9 करोड़ रुपये हो गया है। इस हफ्ते कोई बड़ी हिंदी रिलीज न होने की वजह से ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि ‘ओ रोमियो’ जल्द ही 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।
also read : ‘तेरा यार हूं मैं’ का ड्रीमी अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज, 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में दिखेगी अमन इंद्र कुमार और आकांक्षा शर्मा की फ्रेश जोड़ी
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने अब शाहिद कपूर की पिछली बॉक्स ऑफिस हिट ‘देवा’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है, जो करीब 55.8 करोड़ रुपये पर सिमट गई थी। इसके अलावा, ‘ओ रोमियो’ ने शाहिद की चर्चित फिल्म ‘कमीने’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है और अब यह अभिनेता की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन बॉक्स ऑफिस आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि फिल्म को अपना दर्शक वर्ग मिल चुका है। अदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ से टक्कर के बावजूद ‘ओ रोमियो’ ने अपनी पकड़ बनाए रखी है।
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही, तो आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में और इजाफा हो सकता है और यह शाहिद कपूर के करियर की बड़ी बॉक्स ऑफिस सक्सेस में शुमार हो सकती है।

