मखाना खाने के नुकसान: मखाना वजन घटाने के लिए खाया जाता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में यह कब्ज, कैलोरी ओवरलोड और किडनी रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है। जानिए इसके 3 साइड इफेक्ट्स।
मखाना खाने के नुकसान:मखाने (Fox Nuts) को अक्सर हेल्दी और गिल्ट-फ्री स्नैक के तौर पर खाया जाता है, खासकर वजन कम करने या डायट फ्रेंडली फूड के रूप में। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मखाना ज्यादा खाने से आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है? न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी अग्रवाल के मुताबिक, हर हेल्दी चीज हर शरीर के लिए सही नहीं होती। आइए जानें मखाने खाने से जुड़े 3 छुपे हुए नुकसान जिनसे अधिकतर लोग अनजान हैं।
1. कब्ज की समस्या बढ़ा सकता है
मखाना दिखने में भले ही लाइट और हेल्दी लगे, लेकिन इसमें फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है। अगर आपको पहले से ही कब्ज (Constipation) की शिकायत है, तो मखाने का अधिक सेवन आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है। इससे पेट भारीपन, गैस और असहजता हो सकती है।
2. ज्यादा कैलोरी से वजन बढ़ सकता है
लोग अक्सर वजन घटाने के लिए मखाने खाते हैं, लेकिन अगर आप इसकी मात्रा का ध्यान नहीं रखते, तो यह उल्टा असर कर सकता है। लगभग 100 ग्राम मखाने में 350 से ज्यादा कैलोरी होती है। ज़रूरत से ज़्यादा मखाना खाने से आपका वज़न घटने के बजाय बढ़ सकता है।
3. किडनी रोगियों के लिए हानिकारक
मखाने में पोटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। अगर आप किडनी की समस्या (Kidney Disease) से पीड़ित हैं, तो मखाने से बचना ही बेहतर है। ज़रूरत से ज्यादा पोटेशियम से हाइपरकेलेमिया (Hyperkalemia) की स्थिति बन सकती है, जो दिल की धड़कन में गड़बड़ी और जानलेवा हालत पैदा कर सकती है।
क्या करें?
अगर आप मखाना खाना पसंद करते हैं, तो इन्हें सीमित मात्रा में और सही समय पर खाएं। और अगर कोई स्वास्थ्य समस्या पहले से है, तो न्यूट्रिशनिस्ट या डॉक्टर की सलाह लेना बिल्कुल न भूलें। कोई भी सुपरफूड तभी फायदेमंद होता है जब वो आपके शरीर के अनुसार हो।


