क्या पलक तिवारी हैं इब्राहिम अली खान की गर्लफ्रेंड? जानें सैफ अली खान के बेटे की उम्र, शिक्षा, करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी पूरी जानकारी।
बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने फिल्म ‘नादानियां’ से इंडस्ट्री में एंट्री ली, और अब उनकी दूसरी फिल्म ‘सरजमीन’ भी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इब्राहिम की एक्टिंग को लेकर दर्शकों में उत्साह है, और फैंस उनके करियर के साथ-साथ लव लाइफ के बारे में जानने के लिए भी बेहद उत्सुक हैं।
इब्राहिम अली खान की उम्र और शिक्षा
इब्राहिम अली खान का जन्म 5 मार्च 2001 को मुंबई में हुआ था और फिलहाल वे 24 साल के हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की और उसके बाद न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से फिल्म निर्माण की डिग्री ली है।
क्या पलक तिवारी हैं इब्राहिम की गर्लफ्रेंड?
इब्राहिम का नाम लंबे समय से पलक तिवारी के साथ जोड़ा जा रहा है, जो टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है, चाहे वो डिनर डेट हो या पब्लिक इवेंट। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है और एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त ही बताया है।
View this post on Instagram
इब्राहिम अली खान का लव लाइफ पर रिएक्शन
एक इंटरव्यू में जब इब्राहिम से पूछा गया कि वो कैसे बॉयफ्रेंड हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं केयरिंग हूं, पजेसिव नहीं हूं, ज्यादा सवाल नहीं करता और स्पेस देता हूं।” उन्होंने माना कि एक्टर के तौर पर रिश्ते निभाना नॉर्मल डेटिंग से काफी अलग होता है।
राजा चौधरी की प्रतिक्रिया
हाल ही में पलक तिवारी के पिता राजा चौधरी ने भी इस अफेयर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पलक को फिलहाल अपने करियर पर फोकस करना चाहिए और रिलेशनशिप से दूर रहना चाहिए। उन्होंने ये भी सलाह दी कि किसी को भी 30-35 साल से पहले किसी गंभीर रिश्ते में नहीं पड़ना चाहिए।

