पति पत्नी और पंगा के लेटेस्ट प्रोमो में मुनव्वर फारूकी और रुबीना दिलैक के बीच जबरदस्त तकरार देख फैंस हुए हैरान। शो 2 अगस्त से कलर्स टीवी पर होगा प्रसारित।
कलर्स टीवी का नया शो पति पत्नी और पंगा 2 अगस्त से हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे प्रसारित होने जा रहा है। शो में सितारों की मौजूदगी और मज़ेदार झगड़ों ने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें मुनव्वर फारूकी और रुबीना दिलैक के बीच जोरदार बहस होती दिख रही है।
क्या हुआ प्रोमो में?
लेटेस्ट प्रोमो की शुरुआत होती है सोनाली बेंद्रे के एक सवाल से, जो अभिनव शुक्ला से पूछती हैं कि शादी से पहले उनके कितने ऑप्शन थे। अभिनव जवाब देने ही वाले होते हैं कि उनकी पत्नी रुबीना दिलैक बीच में बोल पड़ती हैं कि उनके सारे दोस्त फीमेल थे।
इस पर मुनव्वर फारूकी तुरंत रिएक्ट करते हैं और कहते हैं, “सवाल इनसे पूछा गया है और जवाब मैडम दे रही हैं?” इसके बाद जब अभिनव कहते हैं, “मैं नेचुरली गुड था,” तो रुबीना बोल पड़ती हैं, “मैं वाइल्ड थी!” मुनव्वर इस पर भड़क जाते हैं और कहते हैं, “अरे उसे बोलने दो!” इस पर रुबीना कहती हैं, “अगर बोलने नहीं देना है तो मुझे बैठा दो,” तो मुनव्वर तुरंत जवाब देते हैं, “चुप रहने का मतलब ये नहीं कि बैठ जाए कोई… इंसान खड़े रहकर भी चुप रह सकता है।”
सेलेब्रिटी जोड़े होंगे शामिल
इस बार शो में कई मशहूर सेलेब्रिटी जोड़ियां भाग ले रही हैं, जिनमें शामिल हैं:
-
रुबीना दिलैक – अभिनव शुक्ला
-
हिना खान – रॉकी जायसवाल
-
देबिना बनर्जी – गुरमीत चौधरी
-
स्वरा भास्कर – फहद अहमद
-
अविका गौर – मिलिंद चंदवानी
-
सुदेश लेहरी – ममता लेहरी
मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे इस शो को होस्ट कर रहे हैं, और शो के हर एपिसोड में रिश्तों की खट्टी-मीठी तकरार देखने को मिलेगी।

