War 2 Trailer Out: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़, जिसमें हाई लेवल एक्शन और रोमांस देखने को मिलेगा। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
War 2 Trailer Out: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की सुपरहिट फिल्म ‘वॉर 2’ का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। अयान मुखर्जी निर्देशित इस एक्शन ड्रामा की घोषणा से ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह था, और अब ट्रेलर के बाद एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। फिल्म में दोनों सुपरस्टार्स के बीच भयंकर मुकाबला देखने को मिलेगा, जो वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
ट्रेलर की शुरुआत ऋतिक रोशन के घायल रूप से होती है, जहां वे कहते हैं कि वे अपना नाम, परिवार सब छोड़कर एक गुमनाम शिपाही बन जाएंगे। इसके बाद जूनियर एनटीआर की धमाकेदार एंट्री होती है, जो कहते हैं कि वे वह लड़ाई लड़ेंगे जो कोई और नहीं लड़ सकता। ट्रेलर में दोनों की जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, तेज़ रफ्तार पीछा और रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिलती है।
ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच फेसऑफ ने फैंस के दिलों को रोमांचित कर दिया है। खासकर ट्रेलर के अंत में आशुतोष राणा भगवत गीता का श्लोक पढ़ते हुए कहते हैं, “तुम एक सिपाही हो और ये वॉर है,” जो फिल्म के थीम को पूरी तरह से बयां करता है।
‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, जबकि ऋतिक रोशन अपनी कबीर की भूमिका को दोहराएंगे। कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। यह एक्शन फिल्म 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

