अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने व्हाइट साड़ी में ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन लिखा- “बस कलेश करके सुकून से बैठी हूं”। पोस्ट पर फैंस के मजेदार रिएक्शन्स आ रहे हैं। जानिए क्या है इस वायरल पोस्ट के पीछे की कहानी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो व्हाइट नेट साड़ी में नजर आ रही हैं। लेकिन जो चीज़ सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है उनका मजेदार और क्रिप्टिक कैप्शन – “बस कलेश करके सुकून से बैठी हूं। मासूम लड़की। 😂”
सोशल मीडिया पर छाया Fatima Sana Shaikh का नया पोस्ट
फातिमा सना शेख का यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। उनके फैंस न केवल उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनके फनी कैप्शन पर भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सुकून तो आपने हमारा छीन लिया”, वहीं दूसरे ने कॉमेंट किया, “आपके कैप्शन हमेशा मजेदार होते हैं फातिमा!” कुछ ने उनके लुक को “चंदन सा रूप” कहा।
‘मेट्रो इन दिनों’ में दिखीं फातिमा सना शेख
हाल ही में फातिमा अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आईं। यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक ₹48.90 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे सितारे भी नजर आए।
ओटीटी पर भी मचाई धूम
बॉलीवुड के साथ-साथ फातिमा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स फिल्म ‘आप जैसा कोई’ में वह आर. माधवन के अपोजिट नजर आईं। फातिमा का स्टाइलिश और बोल्ड अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।



