Rhea Chakraborty Birthday: रिया चक्रवर्ती ने विवादों और जेल के 27 दिनों के बाद खड़ा किया 40 करोड़ का फैशन ब्रांड। अब बना रहीं नई पहचान। जानें पूरी कहानी।
Rhea Chakraborty Birthday: 1 जुलाई को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। एक वक्त था जब रिया ने बॉलीवुड में promising शुरुआत की थी, लेकिन उनकी जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया जिसने उन्हें पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों स्तरों पर बुरी तरह हिला दिया। सुशांत सिंह राजपूत केस, ड्रग्स केस में गिरफ्तारी, और 27 दिन जेल में बिताने के बाद रिया का करियर लगभग खत्म हो गया था। लेकिन आज रिया ने न सिर्फ खुद को संभाला, बल्कि एक 40 करोड़ रुपये का फैशन ब्रांड भी खड़ा कर लिया है।
बॉलीवुड में कदम और फिर विवादों का दौर
रिया चक्रवर्ती ने ‘जलेबी’, ‘मेरे डैड की मारुति’ और ‘सोनाली केबल’ जैसी फिल्मों में काम कर के पहचान बनाई थी। हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भारी पड़ गई। सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ते और फिर उनके निधन के बाद रिया का नाम ड्रग्स केस में सामने आया। रिया को 27 दिनों तक जेल में रहना पड़ा, हालांकि बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई और वे सभी आरोपों से बरी हो गईं।
करियर पर लगा ब्रेक, नहीं मिल रहा था काम
रिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि विवादों के बाद उन्हें कोई काम नहीं दे रहा था। न सिर्फ उनका, बल्कि उनके भाई शौविक चक्रवर्ती का करियर भी बर्बाद हो गया था। रिया ने कहा था, “मीडिया ट्रायल के बाद किसी भी कंपनी ने हमें हायर करना बंद कर दिया था। एक्टिंग के ऑफर बंद हो गए थे और भाई को भी कॉर्पोरेट जॉब नहीं मिल रही थी।”
View this post on Instagram
‘Chapter 2’ – रिया चक्रवर्ती का 40 करोड़ का फैशन ब्रांड
अपने करियर को दोबारा शुरू करने के लिए रिया और उनके भाई ने मिलकर एक स्ट्रीटवियर फैशन ब्रांड “Chapter 2” लॉन्च किया। यह ब्रांड देखते ही देखते 38 से 40 करोड़ की वैल्यूएशन तक पहुंच गया। हाल ही में रिया ने इस ब्रांड का पहला स्टोर लॉन्च किया, जिसमें कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए। सोशल मीडिया पर इसका काफी क्रेज देखा गया।
MTV रोडीज़ में गैंग लीडर बनीं रिया
रिया चक्रवर्ती ने फिर से स्क्रीन पर वापसी करते हुए MTV रोडीज़ 19 में बतौर गैंग लीडर हिस्सा लिया। इससे उन्हें एक बार फिर पब्लिक अपीयरेंस और पहचान मिली। अब रिया धीरे-धीरे अपनी जिंदगी और करियर को दोबारा पटरी पर ला रही हैं।
For more news: Entertainment


