Alia Bhatt Surname Change: Alia Bhatt ने बदल लिया अपना सरनेम? वायरल फोटो में ‘Alia Kapoor’ लिखा देख फैंस हैरान। जानें क्या है इस खबर का सच और आलिया का रिएक्शन।
Alia Bhatt Surname Change News: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनके सरनेम में हुआ संभावित बदलाव। हाल ही में वायरल हुई एक तस्वीर में आलिया को ‘आलिया कपूर’ कहकर संबोधित किया गया है, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।
तस्वीर से बढ़ी चर्चाएं
आलिया भट्ट ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में समेट होटल रूम की एक झलक शेयर की। इस फोटो में वेलकम नोट पर लिखा था – “Dear Alia Kapoor”। इसके बाद से फैंस यह कयास लगाने लगे हैं कि क्या एक्ट्रेस ने ऑफिशियली अपना सरनेम बदलकर अब कपूर कर लिया है?

शादी के बाद सरनेम बदलने की थी योजना
बता दें कि आलिया भट्ट ने 2022 में अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की थी और अब दोनों की एक बेटी भी है – राहा कपूर। शादी के बाद आलिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कानूनी तौर पर अपना नाम ‘Alia Bhatt-Kapoor’ करना चाहती हैं, लेकिन समय की कमी के कारण अब तक ऐसा नहीं हो पाया था।
आलिया का बयान
एक पुराने इंटरव्यू में आलिया ने कहा था – “मैं अपने डॉक्यूमेंट्स में नाम बदलना चाहती हूं। पासपोर्ट अपडेट कराना है। मुझे ऐसा करने में खुशी होगी। मैं कपूर परिवार से जुड़ चुकी हूं और एक यूनिटी फिलिंग चाहती हूं, खासतौर पर अब जब हम एक बच्चा भी ला रहे हैं।”
फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर फैंस के रिएक्शन्स मजेदार हैं:
एक यूज़र ने लिखा, “आलिया भट्ट एक ब्रांड है, नाम बदलना सही नहीं लगेगा।”
वहीं दूसरे ने कहा, “उनकी मर्जी है, लेकिन आलिया कपूर सुनने में बहुत सिंपल लगता है।”
स्क्रीन नेम रहेगा वही
आलिया ने पहले ही साफ किया है कि उनका स्क्रीन नाम यानी फिल्मी नाम हमेशा ‘Alia Bhatt’ ही रहेगा, लेकिन व्यक्तिगत डॉक्यूमेंट्स में वह कपूर सरनेम जोड़ना चाहती हैं।
क्या है सच?
अब तक आलिया की ओर से इस वायरल तस्वीर को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अगर यह वेलकम मैसेज किसी अपडेटेड आईडी के आधार पर दिया गया है, तो यह संभव है कि उन्होंने अपने दस्तावेज़ों में ‘Alia Kapoor’ नाम दर्ज करा लिया हो।
For more news: Entertainment


