Kesari 2 OTT Release: अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ अब 13 जून 2025 से जियो हॉटस्टार पर ओटीटी रिलीज होगी। जानें फिल्म की कहानी, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और स्ट्रीमिंग डेट के बारे में पूरी जानकारी।
केसरी चैप्टर 2 का ओटीटी प्लेटफॉर्म और रिलीज डेट(Kesari 2 OTT Release)
‘केसरी चैप्टर 2’ के ओटीटी राइट्स जियो हॉटस्टार ने खरीदे हैं, जिसमें डिजिटल राइट्स के लिए लगभग 105 करोड़ रुपए का समझौता हुआ है। फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं पर आधारित है और इसमें अक्षय कुमार ने सी. शंकरन नायर का किरदार निभाया है।
फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन
18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने देशभर में दर्शकों का खूब प्यार पाया। भारत में इस फिल्म ने लगभग 92.53 करोड़ रुपए की कमाई की जबकि विश्व स्तर पर कुल कलेक्शन 144.62 करोड़ रुपए तक पहुंचा।
फिल्म की कहानी
‘केसरी चैप्टर 2’ जलियांवाला बाग के नरसंहार और उसके बाद की न्यायिक लड़ाई को दर्शाती है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
कब और कैसे देखें?
अगर आप इतिहास और देशभक्ति से जुड़ी कहानियां पसंद करते हैं, तो ‘केसरी चैप्टर 2’ आपके लिए परफेक्ट फिल्म है। इसे आप 13 जून से अपने घर पर जियो हॉटस्टार के माध्यम से देख सकते हैं।
For more news: Entertainment


