Avika Gor Engaged: ‘बालिका वधु’ फेम अविका गौर ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चांदवानी संग सगाई की। जानें कैसे हुआ फिल्मी अंदाज में प्रपोजल और देखें इमोशनल फोटोज़।
Avika Gor Engaged: ‘बालिका वधु’ की छोटी आनंदी से लेकर ग्लैमर वर्ल्ड की बड़ी स्टार बनने तक का सफर तय करने वाली टीवी एक्ट्रेस अविका गौर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चांदवानी के साथ सगाई कर ली है। इस रोमांटिक सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की सगाई की फोटोज
अविका गौर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “उसने जब पूछा, तो मैं मुस्कुराई, मैं रो पड़ी और यह मेरी जिंदगी की सबसे आसान ‘हां’ थी।”
तस्वीरों में अविका ने लाइट पिंक कलर की साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहन रखा है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, मिलिंद बेज कलर की शेरवानी में नजर आए।
View this post on Instagram
फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
अविका ने बताया कि जब मिलिंद ने प्रपोज किया, तो वह भावुक होकर रोने लगीं और खुशी-खुशी हां कहा। उन्होंने लिखा कि वह थोड़ी “ड्रामेबाज” हैं और मिलिंद शांत स्वभाव के हैं — और इसी कारण दोनों एक-दूसरे को बैलेंस करते हैं। “मेरे हाथ हवा में थे, मेरी आंखों में आंसू थे और दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था… क्योंकि सच्चा प्यार जादुई होता है!”
मिलिंद चांदवानी ने भी किया प्यार का इज़हार
मिलिंद ने अविका की पोस्ट पर रोमांटिक कमेंट करते हुए लिखा, “प्लॉट ट्विस्ट: असली बैकग्राउंड म्यूजिक मेरी धड़कनों की 200 BPM थी। तू ड्रामा है, मैं डायरेक्शन कर रहा हूं — आओ बेस्ट पिक्चर बनाएं।” उनकी ये केमिस्ट्री और बातचीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
कौन हैं मिलिंद चांदवानी?
मिलिंद चांदवानी एक सोशल वर्कर और ‘एमटीवी रोडीज’ फेम हैं। वह ‘Camp Diaries’ नामक एक NGO चलाते हैं, जो वंचित बच्चों को एक्स्ट्रा-करिकुलर स्किल्स सिखाने का कार्य करता है।
फैंस और सेलेब्स से मिल रही बधाइयां
अविका और मिलिंद की सगाई की खबर सुनकर फैंस और टीवी इंडस्ट्री के सितारे उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं #AvikaGorEngagement सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
For more news: Entertainment


