Khan Sir Wife: Khan Sir की शादी के बाद उनकी पत्नी की पहली तस्वीरें रिसेप्शन में सामने आईं। जानें रिसेप्शन डिटेल्स, गेस्ट लिस्ट और वायरल वीडियो की पूरी जानकारी।
Khan Sir Wife First Photo & Reception News: देश के सबसे चर्चित शिक्षकों में से एक, खान सर की शादी के बाद उनका वेडिंग रिसेप्शन अब सुर्खियों में है। खास बात यह रही कि इस समारोह में पहली बार उनकी पत्नी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पटना में हुए इस रिसेप्शन में कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की।
खान सर की पत्नी की पहली तस्वीर आई सामने
रिसेप्शन में पहली बार खान सर की पत्नी ने पब्लिक अपीयरेंस दी।
उन्होंने लाल रंग का भारी एम्ब्रॉइडरी वाला लहंगा पहना था, और घूंघट में ढंका चेहरा उनकी गरिमा को दर्शा रहा था।
सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
खान सर दिखे स्मार्ट लुक में
खान सर ने इस खास दिन पर पहना ब्लैक सूट, पिंक शर्ट और रेड टाई, जिसमें वे बेहद स्मार्ट नजर आए।
एक वीडियो में वे अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर स्टेज पर लाते नजर आए, जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए।
भव्य रिसेप्शन में शामिल हुईं कई बड़ी हस्तियां
रिसेप्शन समारोह पटना के डानापुर स्थित ‘पनाचे बैंक्वेट्स’ में आयोजित किया गया था।
समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, और अन्य राजनीतिक व प्रशासनिक हस्तियां मौजूद थीं।
छात्रों को भी याद किया, विशेष भोज का ऐलान
रिसेप्शन के दौरान खान सर ने कहा कि 6 जून को छात्रों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनके जीवन में छात्र सबसे अहम हैं और ये खुशी वो उनसे साझा करना चाहते हैं।
शादी पर बोले खान सर – “मां की इच्छा और देशहित दोनों ज़रूरी थे”
खान सर ने एक लाइव क्लास में शादी की जानकारी साझा की थी।
उन्होंने बताया कि मई में शादी बहुत सादगी से की गई थी क्योंकि उस समय भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ था।
उन्होंने कहा – “मां की इच्छा के चलते शादी टालना संभव नहीं था, लेकिन देशहित को देखते हुए समारोह सीमित रखा।”
For more news: Entertainment


