Reem Shaikh Buys BMW X1: Reem Shaikh ने खरीदी अपनी ड्रीम कार BMW X1, सोशल मीडिया पर शेयर की पहली ड्राइव की झलक। जानें Laughter Chefs स्टार की खुशी भरी कहानी।
Reem Shaikh Buys BMW X1: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रीम शेख ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने हाल ही में एक लग्जरी कार BMW X1 खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग ₹50 लाख है। रीम ने इस नई कार की तस्वीरें और वीडियोज अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन्हें फैंस और फ्रेंड्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Reem Shaikh ने अपने सपनों की कार खरीदी
रीम इन दिनों काफी पॉजिटिव और खुश नजर आ रही हैं। BMW X1 लेने के इस खास मौके पर उनके साथ उनकी मां और खास दोस्त शहबान अज़ीम भी मौजूद थे। कार डिलीवरी के बाद रीम अपने दोस्त के साथ पहली ड्राइव पर निकलीं और उन्होंने इस स्पेशल मोमेंट को पूरी तरह एंजॉय किया।

जन्नत जुबैर ने दी बधाई, लिखा इमोशनल मैसेज
रीम की बेस्ट फ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने भी रीम को बधाई दी। इंस्टाग्राम पर रीम की पोस्ट पर कमेंट करते हुए जन्नत ने लिखा, “बचपन की मस्तियों से लेकर अब तक की जर्नी में ये एक बड़ा माइलस्टोन है। मेरी गर्ल ने खुद को BMW गिफ्ट की है। आगे और भी जीतना है और सपनों को पूरा करना है। Proud of you!“

वर्कफ्रंट: ‘Laughter Chefs 2’ में नजर आ रही हैं Reem Shaikh
रीम शेख इन दिनों रियलिटी शो Laughter Chefs Season 2 में नजर आ रही हैं, जहां उनकी जोड़ी अली गोनी के साथ बनाई गई है। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
हाल ही में रीम ने एक मिरर सेल्फी शेयर की थी, जिसमें उनके पैर में गर्म पट्टी बंधी नजर आई। इससे अफवाहें फैल गईं कि उन्हें चोट लगी है, लेकिन रीम ने बाद में एक वीडियो शेयर कर बताया कि, “चोट नहीं लगी थी, बस लंबी शूटिंग के कारण पैर में थकान और दर्द हो गया था।“
पहले भी झेल चुकी हैं हादसे
बता दें कि ‘Laughter Chefs’ के पिछले सीजन में रीम एक मिनर एक्सीडेंट का शिकार हुई थीं, जिसमें उनका चेहरा जल गया था। हालांकि अब वो पूरी तरह ठीक हैं और शो में फिर से फुल एनर्जी के साथ नजर आ रही हैं।
For more news: Entertainment

