Kamal Haasan Tamil-Kannada Controversy: Kamal Haasan ने तमिल-कन्नड़ विवाद पर सफाई दी, बोले- ‘बयान प्यार से दिया था’। जानिए Thug Life प्रमोशन के दौरान उन्होंने क्या कहा।
Kamal Haasan Tamil-Kannada Controversy: साउथ सुपरस्टार कमल हासन एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी हालिया टिप्पणी जिसमें उन्होंने कहा था कि “कन्नड़ भाषा तमिल से उत्पन्न हुई है“, को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। अब कमल हासन ने इस विवाद पर अपनी सफाई दी है और कहा कि उनका बयान पूरी तरह से प्रेम और ऐतिहासिक ज्ञान पर आधारित था।
क्या कहा था कमल हासन ने?
कमल हासन ने तिरुवनंतपुरम में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ के प्रमोशन के दौरान भाषाई एकता की बात करते हुए कहा था कि “तमिल और कन्नड़ दोनों एक परिवार का हिस्सा हैं।” उन्होंने कहा कि कन्नड़ भाषा की जड़ें तमिल में हैं, और ये बात उन्होंने इतिहासकारों और भाषा विशेषज्ञों से सीखी है।
कमल हासन की सफाई: ‘प्यार और सम्मान से कही बात’
कमल हासन ने स्पष्ट किया, “मैंने जो कुछ भी कहा, वो पूरी तरह प्यार और ऐतिहासिक समझ के साथ कहा था। मुझे भाषा और इतिहास सिखाने वाले विद्वानों की बातों के आधार पर मैंने यह बात रखी थी। मेरा उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था।” उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
‘भाषा पर राजनीति न करें’: कमल हासन का बयान
कमल हासन ने कहा, “राजनेता भाषा जैसे विषयों पर बात करने के लिए योग्य नहीं हैं, जिसमें मैं खुद को भी शामिल करता हूं। यह कार्य इतिहासकारों, पुरातत्वविदों और भाषा विशेषज्ञों का है।” उन्होंने कन्नड़ सुपरस्टार शिवराजकुमार और उनके पिता डॉ. राजकुमार को सम्मान देते हुए कहा कि वह उन्हें अपने परिवार जैसा मानते हैं।
‘ठग लाइफ’ के प्रमोशन में दिया गया बयान
फिल्म Thug Life के प्रमोशन के दौरान कमल हासन ने यह भी जोड़ा कि, “यदि कोई उत्तर भारत के नजरिए से देखे तो उसकी व्याख्या अलग होगी, लेकिन अगर आप कन्याकुमारी से देखें तो बात कुछ और होगी। भाषा विशेषज्ञ ही तय करें कि कौन सही है।” उन्होंने कहा कि भाषाई पहचान पर अंतिम निर्णय जनता का होगा, क्योंकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है।
For more news: Entertainment

