MS Dhoni Retirement: इस जीत के साथ CSL की टीम ने लगातार चार हार का क्रम तोड़ा, जिसके बाद धोनी ने समर्थन के लिए दर्शकों की सराहना की।
MS Dhoni Retirement: इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दो विकेट की जीत के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनका तत्काल संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है और वह इस बारे में समय के साथ निर्णय लेंगे।
नाइट राइट राइडर्स ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (48), आंद्रे रसेल (38) और मनीष पांडे (नाबाद 36) की पारियों से छह विकेट पर 179 रन बनाए. जवाब में सुपरकिंग्स ने 60 रन पर पांच विकेट गंवाने के बावजूद डेवाल्ड ब्रेविस (52 रन, 25 गेंद, चार छक्के, चार चौके) के अर्धशतक और शिवम दुबे (45 रन, 40 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) के साथ उनकी छठे विकेट की 67 रन की साझेदारी से 19.4 ओवर में आठ विकेट पर 183 रन बनाकर जीत दर्ज की.
इस जीत के साथ सुपरकिंग्स की टीम ने लगातार चार हार के क्रम को तोड़ा, जिसके बाद धोनी ने दर्शकों का समर्थन किया और संकेत दिया कि वह मौजूदा सत्र खत्म होने के साथ संन्यास नहीं लेना चाहता।
मैच के बाद धोनी ने कहा, ‘‘यही वह प्यार और स्नेह है जो मुझे हमेशा मिलता है। मत भूलिए कि मैं 42 वर्ष का हूँ। मैं बहुत समय खेला हूँ। बहुत से लोग (मुस्कुराते हुए) मेरे अंतिम मैच की तिथि नहीं जानते, इसलिए वे आकर मुझे खेलते हुए देखना चाहते हैं।‘’
उन्होंने कहा, “इस तथ्य से बचा नहीं जा सकता (कि मैं अपने करियर के अंतिम चरण में हूं)”। आईपीएल खत्म होने के बाद मुझे छह से आठ महीने तक अधिक मेहनत करनी होगी और पता लगाना होगा कि मेरा शरीर इस बोझ को सहन कर सकता है या नहीं। अभी कुछ तय नहीं करना है, लेकिन मैंने जो प्यार देखा है, वह अद्भुत है।‘’
For more news: Sports


