जरीन खान ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनकी मां ICU से बाहर हैं लेकिन अभी अस्पताल में भर्ती हैं, रमजान के मौके पर फैंस से मांगी दुआएं।
बॉलीवुड अभिनेत्री Zareen Khan ने अपनी मां की सेहत को लेकर ताजा जानकारी साझा की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां अब ICU से बाहर आ चुकी हैं, लेकिन अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज जारी है।
सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जरीन ने फैंस से अपील की कि वे उनकी मां के लिए दुआएं करते रहें। उन्होंने लिखा, “Mom’s out of the ICU… but still in the hospital. Please continue keeping her in your duas/prayers. Much needed.” इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी साझा किया।
इससे पहले 23 फरवरी को जरीन ने एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। रमजान के पांचवें दिन, जिसे वह अपना इस्लामिक बर्थडे मानती हैं, उन्होंने बताया कि इस साल वह अपना जन्मदिन नहीं मना पाएंगी क्योंकि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं।
जरीन ने लिखा, “जो लोग मुझे करीब से जानते हैं, वे जानते हैं कि मुझे अपने जन्मदिन से कितना प्यार है। इस साल भी मैंने कुछ खास प्लान किया था, लेकिन मां के अस्पताल में होने की वजह से वह संभव नहीं हो पाएगा। आप सभी से गुजारिश है कि मेरी मां को अपनी दुआओं में याद रखें, वही मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा।”
also read : पंजाब में स्टूडेंट स्टार्टअप क्रांति: मान सरकार ने चंडीगढ़ में पहला 2-दिवसीय रेजिडेंशियल एंटरप्रेन्योरशिप बूटकैंप शुरू किया
गौरतलब है कि अक्टूबर पिछले साल भी जरीन खान ने अपनी मां के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी। हालांकि उस समय उनकी हालत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। तब जरीन ने अस्पताल से अपनी मां के साथ तस्वीर साझा करते हुए फैंस का आभार जताया था और लिखा था कि उनकी मां बेहतर हैं और उन्हें घर ले जाया जा रहा है।
फिल्म Veer से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली जरीन खान पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया के जरिए अपनी निजी जिंदगी के अपडेट फैंस के साथ साझा कर रही हैं।
फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनकी मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। जरीन की इस अपील के बाद सोशल मीडिया पर दुआओं और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।

