Xiaomi 15s Pro Launch: इस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के पावरफुल फीचर्स जैसे 16GB रैम, 1TB स्टोरेज, 50MP ट्रिपल कैमरा और 6100mAh बैटरी की पूरी जानकारी, कीमत और लॉन्च डिटेल्स।
Xiaomi 15s Pro Launch: Xiaomi ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 15s Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी के पहले इन-हाउस चिपसेट Xiaomi Xring 01 3nm प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ ही Xiaomi ने Xiaomi Pad 7 Ultra फ्लैगशिप टैबलेट भी पेश किया है। लेकिन Xiaomi 15s Pro स्मार्टफोन अपनी दमदार परफॉर्मेंस, पावरफुल कैमरा और शानदार डिस्प्ले के कारण खासा चर्चा में है।
Xiaomi 15s Pro के टॉप फीचर्स:
-
डिस्प्ले: यह स्मार्टफोन 6.73-इंच के 2K M18-bit OLED LTPO डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजोल्यूशन 3100 x 1440 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। HDR10+ और सिरैमिक ग्लास प्रोटेक्शन जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हैं।
-
परफॉर्मेंस: फोन में नया Xiaomi XRING 01 प्रोसेसर दिया गया है जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह डिवाइस 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज सपोर्ट करता है।
-
ऑपरेटिंग सिस्टम: Xiaomi 15s Pro, Android 15 पर आधारित HyperOS 2.0 पर चलता है।
-
बैटरी और चार्जिंग: फोन में 6100mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
-
कैमरा सेटअप: Xiaomi 15s Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का मेन OIS कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50MP टेलीफोटो लेंस शामिल है। टेलीफोटो लेंस 5X ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करता है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
-
अन्य फीचर्स: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इंफ्रारेड सेंसर और AI फीचर्स फोन को और भी स्मार्ट बनाते हैं।
Xiaomi 15s Pro की कीमत:
Xiaomi 15s Pro दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है:
-
16GB + 512GB वेरिएंट: 5499 युआन (लगभग ₹65,610)
-
16GB + 1TB वेरिएंट: 5999 युआन (लगभग ₹71,580)
यह फोन दो कलर ऑप्शंस – Dragon Scale Fiber Edition और Far Sky Blue में आता है। फिलहाल यह डिवाइस केवल चीन में लॉन्च हुआ है, लेकिन जल्द ही इसे ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया जा सकता है।
For more news: Technology

