Urvashi Rautela Cannes Look: उर्वशी रौतेला का कांस लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाथ में तोते की डिजाइन वाला पर्स लेकर पहुंची। इसके अलावा उन्होंने हैवी मेकअप भी किया था।
Urvashi Rautela Cannes Look: कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में शुरू हो गया है। स्टार्स ने अपने लुक्स से धूम मचा दी है। कांस के पहले दिन अभिनेत्री उर्वशी रौतेला पहुंचीं। उर्वशी रौतेला का लुक बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वह कलरफुल कपड़े पहनकर कांस पहुंचीं। उनके हाथ में तोते का पर्स था। सभी का ध्यान इस पर्स ने खींचा।
उर्वशी रौतेला का कांस लुक
उर्वशी रौतेला की फोटो कांस के रेड कार्पेट पर पोज देते हुए वायरल हो रही है। उर्वशी रौतेला ने स्ट्रैपलेस कलरफुल ड्रेस कैरी किया है। इस आउटफिट के साथ वह हैवी ईयररिंग्स मैच किए। मैचिंग टियारा भी लगाया था। उर्वशी रौतेला ने हैवी आईमेकअप और कर्ली बालों के साथ लुक को पूरा किया। उन्हें सटल बेस और लाइट लिपशेड लगाया था। Diet Sabya के इंस्टाग्राम पेज के अनुसार, उर्वशी रौतेला के हाथ में जो तोते की डिजाइन वाला पर्स था, उसका मूल्य साढ़े चार लाख रुपये है।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
उर्वशी का ये रूप लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। उन्हें देखकर कुछ लोग मजाक उड़ा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उर्वशी मेट गाला में पहुंच गई है। वहीं एक यूजर ने लिखा: “फ्यूचर बताने गई है तोता लेकर।” दूसरे यूजर ने लिखा: “सर्जरी स्टोर”। एक यूजर ने लिखा: यह जादुगरनी लग रही है। ऐसे बहुत से कमेंट देखने को मिल रहे हैं।
उर्वशी के काम की बात करें तो डाकू महाराज फिल्म से उनका गाना “दबीडी डिबीडी” चर्चा में रहा। गाने के स्टेप नहीं पसंद आए। उन्होंने जाट फिल्म में भी आइटम नंबर दिया। अब वे वेलकम टू द जंगल और कसूर 2 में नजर आएंगी।
For more news: Entertainment

