सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 29 मार्च 2026 को अपने दूसरे बेटे के जन्म की खुशखबरी साझा की, परिवार में आई नई खुशियां।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने 29 मार्च 2026 को अपने दूसरे बेटे के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की, जिसके बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों ने उन्हें जमकर बधाइयां दीं।
सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी
सोनम और आनंद ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर करते हुए लिखा कि उनके परिवार में एक नए सदस्य का आगमन हुआ है और अब उनका परिवार चार सदस्यों का हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके बड़े बेटे वायु कपूर आहूजा अपने छोटे भाई के आने से बेहद खुश हैं।
कपल ने अपने संदेश में इस नए जीवन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का एक खूबसूरत नया अध्याय है।
सेलेब्स ने दी बधाइयां
जैसे ही यह खबर सामने आई, बॉलीवुड सितारों ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ ला दी। करीना कपूर खान, काजोल, बिपाशा बसु, दिया मिर्जा, परिणीति चोपड़ा, जोया अख्तर, हुमा कुरैशी, वाणी कपूर और ऋचा चड्ढा समेत कई सेलेब्रिटीज ने कपल को शुभकामनाएं दीं।
also read : गोहाना को CM सैनी की बड़ी सौगात: स्टेडियम, मेडिकल, सड़क और पेयजल समेत करोड़ों की परियोजनाओं की घोषणा
2015 से शुरू हुई थी लव स्टोरी
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की मुलाकात साल 2015 में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। मुंबई और लंदन के बीच लंबी दूरी के रिश्ते से शुरू हुई उनकी कहानी धीरे-धीरे मजबूत होती गई और 8 मई 2018 को दोनों ने मुंबई में पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों से शादी कर ली।
इसके बाद अगस्त 2022 में कपल ने अपने पहले बेटे वायु कपूर आहूजा का स्वागत किया था।
करियर की बात करें तो…
वर्क फ्रंट पर सोनम कपूर आखिरी बार फिल्म ‘Blind’ (2023) में नजर आई थीं। हालांकि फिल्मों से दूर रहने के बावजूद वह फैशन और ब्रांड प्रोजेक्ट्स के जरिए लगातार चर्चा में बनी रहती हैं।
परिवार में खुशियों का माहौल
दूसरे बेटे के जन्म के साथ ही कपूर-आहूजा परिवार में खुशी का माहौल है। फैंस भी इस खुशखबरी से काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
अब सभी की नजर इस बात पर है कि सोनम कपूर अपने इस नए फेज के साथ कब और किस प्रोजेक्ट से बड़े पर्दे पर वापसी करती हैं।

