IPL 2026 में CSK के लिए डेब्यू करने जा रहे सरफराज खान को आयुष म्हात्रे ने टीम के माहौल को लेकर खास सलाह देते हुए कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स एक परिवार की तरह है।
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम में शामिल हुए बल्लेबाज सरफराज खान को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस सीजन में सरफराज पहली बार सीएसके के लिए खेलते नजर आएंगे। डेब्यू से पहले उनके साथी खिलाड़ी आयुष म्हात्रे ने उन्हें टीम के माहौल को लेकर एक खास बात बताई है।
दरअसल घरेलू क्रिकेट में आयुष म्हात्रे और सरफराज खान दोनों मुंबई की टीम के लिए खेलते हैं। वहीं आईपीएल 2026 में दोनों खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक साथ मैदान में उतरेंगे। आयुष म्हात्रे का यह सीएसके के साथ दूसरा सीजन होगा, जबकि सरफराज खान इस बार टीम के लिए डेब्यू करेंगे।
इस दौरान सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आयुष म्हात्रे से मजाकिया अंदाज में पूछा कि मुंबई की टीम में सरफराज तुम्हारे सीनियर हैं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स में तुम उनके सीनियर रहोगे। ऐसे में सरफराज के डेब्यू से पहले तुमने उन्हें टीम के बारे में क्या बताया?
also read : रोहित शर्मा की शर्टलेस फोटो ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका, मालदीव से शेयर की फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन की झलक
इस सवाल का जवाब देते हुए आयुष म्हात्रे ने कहा कि उन्होंने सरफराज से सिर्फ इतना कहा कि “चेन्नई सुपर किंग्स बिल्कुल घर जैसा माहौल देती है।” उन्होंने बताया कि टीम का मैनेजमेंट खिलाड़ियों के साथ परिवार की तरह व्यवहार करता है और यहां खिलाड़ियों को काफी आजादी और सपोर्ट मिलता है।
आयुष म्हात्रे की यह बात उन कई खिलाड़ियों की राय से भी मेल खाती है, जो पहले से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। सीएसके को आईपीएल की सबसे सफल और संगठित टीमों में गिना जाता है और यहां खेलने वाले खिलाड़ियों का टीम के साथ खास जुड़ाव बन जाता है।
आईपीएल 2026 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने सरफराज खान को उनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीदा था। सरफराज खान ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 पारियों में 329 रन बनाए थे।
सरफराज खान अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और 360 डिग्री शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2026 में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किस तरह का प्रदर्शन करते हैं और टीम की सफलता में क्या योगदान देते हैं।

