टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद मालदीव में छुट्टियां मना रहे रोहित शर्मा ने शर्टलेस फोटो शेयर की, उनकी फिटनेस और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान रह गए।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने मालदीव से अपनी शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए। तस्वीर में रोहित शर्मा की फिटनेस और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन साफ नजर आ रहा है।
दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान रोहित शर्मा काफी व्यस्त रहे। वह इस टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर भी थे, जिसके चलते पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनकी कई गतिविधियों में भागीदारी रही। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद रोहित थोड़ा रिफ्रेश होने के लिए मालदीव के काफू एटोल (Kaafu Atoll) पहुंच गए।
मालदीव से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा कीं, जिनमें से एक शर्टलेस फोटो ने सोशल मीडिया पर खासा ध्यान खींचा। इस तस्वीर में रोहित शर्मा की बॉडी पहले से काफी ज्यादा फिट और टोंड दिखाई दे रही है। फोटो पीछे से ली गई है, जिसमें उनके बैक मसल्स और कट्स साफ नजर आ रहे हैं।
also read : ‘फोर्स 3’ की शूटिंग के दौरान फैन्स की भीड़ से रुका शूट, हर्षवर्धन राणे ने क्रू से मांगी माफी
रोहित शर्मा को पहले शायद ही कभी शर्टलेस तस्वीर में देखा गया हो, इसलिए उनकी यह फोटो फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक फैन ने उनकी फिटनेस देखकर कमेंट किया, “अविश्वसनीय”, जबकि कई लोगों ने रोहित के ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ की।
रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर चर्चा इससे पहले भी हो चुकी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैक्कलम भी उनकी फिटनेस देखकर हैरान रह गए थे। बताया जाता है कि उन्होंने रोहित से मजाकिया अंदाज में पूछा भी था कि वह इतने पतले कैसे हो गए।
रोहित शर्मा इन दिनों आईपीएल 2026 की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। वह इस सीजन में एक बार फिर मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा होंगे। आईपीएल 2026 का संभावित आगाज 28 मार्च से होने की उम्मीद है, हालांकि इसकी आधिकारिक तारीखों की घोषणा अभी बाकी है।
Unbelievable transformation!🤯🔥
Rohit is so close to flexing his six-pack abs.🔜 pic.twitter.com/GCoMFUWnZI— Jyran (@Jyran45) March 10, 2026
फिलहाल रोहित शर्मा की मालदीव से आई इस शर्टलेस फोटो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर ली हैं और फैंस उनकी फिटनेस को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

