Ravi Mohan Divorce: तमिल अभिनेता रवि मोहन और उनकी पत्नी आरती रवि का तलाक मामला चर्चा में है। जानिए कोर्ट में क्या हुआ और क्यों मांगा गया ₹40 लाख महीना गुजारा भत्ता।
Ravi Mohan Divorce: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता रवि मोहन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में चेन्नई फैमिली कोर्ट में अपनी पत्नी आरती रवि से तलाक की अर्जी दाखिल की है।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान रवि मोहन ने बताया कि अब दोनों के रिश्ते में सुलह की कोई संभावना नहीं बची है। वहीं उनकी पत्नी आरती ने तलाक के बदले ₹40 लाख रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता मांगा है।
12 जून को अगली सुनवाई, कोर्ट ने मांगे दोनों पक्षों से लिखित जवाब
फैमिली कोर्ट के जज ने दोनों की याचिकाओं को सुनने के बाद, रवि और आरती को निर्देश दिया है कि वे 12 जून 2025 तक अपने-अपने लिखित जवाब दाखिल करें। यह केस अब तमिल मीडिया और सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
आरती रवि ने सोशल मीडिया पर दी सफाई, ‘तीसरे शख्स’ को बताया जिम्मेदार
आरती रवि ने सोशल मीडिया पोस्ट में रवि मोहन द्वारा लगाए गए आरोपों को नकारते हुए खुद का बचाव किया है। उन्होंने गायिका केनीशा फ्रांसिस का नाम लिए बिना उन्हें “तीसरा शख्स” बताते हुए कहा कि उनके कारण ही यह रिश्ता टूटा है।
2009 में हुई थी शादी, 2024 में हुआ था अलगाव का ऐलान
रवि और आरती की शादी साल 2009 में हुई थी। दोनों ने 2024 में अलग होने का निर्णय लिया था। ये तलाक न सिर्फ उनके प्रशंसकों बल्कि पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ा झटका साबित हुआ है।
For more news: Entertainment

