Metro In Dino Trailer Release: आदित्य रॉय कपूर-सारा अली खान की रोमांटिक फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में। देखें ट्रेलर की खास झलक।
Metro In Dino Trailer Release: फैंस के लिए खुशखबरी! आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। इससे पहले रिलीज हुआ गाना ‘जमाना लगे’ भी दर्शकों का दिल जीत चुका है, जिसमें फिल्म के खूबसूरत और रोमांटिक सीन्स की झलक देखने को मिली थी।
क्या है ‘मेट्रो… इन दिनों’ की कहानी? (Metro In Dino Trailer Release)
फिल्म में चार कपल्स की अलग-अलग, लेकिन दिल को छू लेने वाली कहानियां दिखाई जाएंगी। ट्रेलर की शुरुआत आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान से होती है, जिनकी जोड़ी स्क्रीन पर काफी पसंद की जा रही है। इसके अलावा नीना गुप्ता और अनुपम खेर की शानदार केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब भा रही है। फातिमा सना शेख और अली फजल के बीच रोमांस और ड्रामा देखने को मिलेगा, जबकि कोंकणा सेन शर्मा और पंकज त्रिपाठी की कहानी में गहराई और भावनाएं हैं।
स्टार कास्ट और डायरेक्शन
फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है, जो अपनी बेहतरीन कहानियों और निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। टी-सीरीज के बैनर तले बनी यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, सास्वत चटर्जी भी इस फिल्म के अहम किरदारों में शामिल हैं।
सारा अली खान का उत्साह
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए कहा, “मैं बसु दा की फिल्मों की बड़ी फैन रही हूं और अब उनकी फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।”

रिलीज डेट और उम्मीदें
4 जुलाई को रिलीज होने वाली यह फिल्म प्यार, दिल टूटने और सेकेंड चांस की खूबसूरत कहानी के साथ दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने को तैयार है। अरिजीत सिंह की आवाज में गाया गया गाना ‘जमाना लगे’ भी फिल्म की भावनाओं को बखूबी पेश करता है और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है।
For more news: Entertainment

