टी20 वर्ल्ड कप विजेता कुलदीप यादव 14 मार्च 2026 को मसूरी के The Savoy Hotel में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से शादी करेंगे, समारोह पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर और टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता कुलदीप यादव जल्द ही अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। कुलदीप यादव 14 मार्च 2026 को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में आयोजित की जाएगी।
The Savoy Hotel में होगी शाही शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक कुलदीप यादव की शादी मसूरी के प्रतिष्ठित The Savoy Hotel में होगी। इस शादी को खास बनाने के लिए राजपूताना थीम रखी गई है। शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और समारोह को भव्य बनाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
शादी पर खर्च होंगे करीब 2 करोड़ रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुलदीप यादव की इस शाही शादी पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। शादी में परिवार, करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान शामिल होंगे।
देहरादून पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत
अपनी शादी के लिए कुलदीप यादव देहरादून पहुंच चुके हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कुलदीप डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है।
also read : The Hundred 2026 Auction: काव्या मारन ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को 2.34 करोड़ में खरीदा, ऑक्शन में मच गया हलचल
हल्दी और मेहंदी की रस्में
शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 14 मार्च को दोनों सात फेरे लेंगे।
बचपन की दोस्त हैं वंशिका
कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से शादी करने जा रहे हैं। दोनों की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजी समारोह में हुई थी। पहले शादी नवंबर 2025 में होने की चर्चा थी, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया।
लखनऊ में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
शादी के बाद 17 मार्च 2026 को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। इस समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी, बॉलीवुड सितारे और उत्तर प्रदेश के बड़े राजनेता शामिल हो सकते हैं।
बताया जा रहा है कि कुलदीप यादव के पिता राम सिंह यादव ने इस खास मौके के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निमंत्रण भेजा है।

