द हंड्रेड 2026 ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स की मालकिन काव्या मारन ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को करीब 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा, फैसले से क्रिकेट जगत में चर्चा तेज।
इंग्लैंड की प्रसिद्ध क्रिकेट लीग द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला सामने आया है। सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन और सनराइजर्स लीड्स टीम की मालिक काव्या मारन ने पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
ऑक्शन के दौरान काव्या मारन की टीम सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद को 1.90 लाख पाउंड (लगभग 2 करोड़ 34 लाख रुपये) की बड़ी रकम में खरीदा। इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत में इस सौदे को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
ट्रेंट रॉकेट्स से हुई कड़ी टक्कर
अबरार अहमद को खरीदने के लिए सनराइजर्स लीड्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच कड़ी बोली लगी। अंत में काव्या मारन की टीम ने ज्यादा बोली लगाकर यह सौदा अपने नाम कर लिया।
also read : T20 World Cup 2026: अक्षर पटेल को ड्रॉप करने पर सूर्यकुमार यादव ने मांगी माफी, बोले – ‘ये मेरी गलती थी’
बताया जा रहा है कि टीम के कोच डैनियल विटोरी मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को टीम में शामिल करना चाहते थे, इसी वजह से टीम ने उन पर बड़ा दांव लगाया।
मिस्ट्री स्पिनर के रूप में पहचान
पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद को उनकी रहस्यमयी गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। वह विकेट लेने की क्षमता रखते हैं और कई बार बल्लेबाजों को अपनी स्पिन से चौंका चुके हैं।
हालांकि हालिया टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 4 मैचों में 6 विकेट तो लिए, लेकिन उनका इकॉनमी रेट काफी महंगा रहा। भारत के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 38 रन दिए थे और विकेट हासिल नहीं कर सके थे।
2009 के बाद पहली बार ऐसा फैसला
खास बात यह है कि 2009 के बाद पहली बार किसी भारतीय टीम के मालिक ने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपनी फ्रेंचाइजी में खरीदा है। यही वजह है कि इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया और क्रिकेट फैंस के बीच बहस भी शुरू हो गई है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि द हंड्रेड 2026 में अबरार अहमद का प्रदर्शन कैसा रहता है और काव्या मारन का यह बड़ा दांव उनकी टीम के लिए कितना सफल साबित होता है।

