टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने मुंबई के ओशिवारा इलाके में करीब 27.5 करोड़ रुपये के दो लग्जरी फ्लैट खरीदे, जिनका कुल एरिया लगभग 9600 स्क्वायर फुट है।
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद अब अपनी महंगी प्रॉपर्टी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवम दुबे ने मुंबई में करोड़ों रुपये के लग्जरी फ्लैट खरीदे हैं।
मुंबई में खरीदे 27.5 करोड़ के फ्लैट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवम दुबे ने जून 2025 में मुंबई के मशहूर ओशिवारा इलाके में स्थित एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में दो फ्लैट खरीदे थे। इन दोनों फ्लैट्स की कुल कीमत करीब 27.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
ये फ्लैट DLH Enclave नाम की बिल्डिंग में स्थित हैं, जिसे दुबे ने Dev Land and Housing Limited से खरीदा है।
9600 स्क्वायर फुट का एरिया
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों फ्लैट एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग फ्लोर पर हैं।
-
एक फ्लैट 17वीं मंजिल पर है
-
दूसरा फ्लैट 18वीं मंजिल पर स्थित है
दोनों फ्लैट्स का कुल एरिया करीब 9600 स्क्वायर फुट बताया जा रहा है। इसके अलावा शिवम दुबे ने सोसायटी में 3 पार्किंग स्लॉट भी खरीदे हैं।
also read : मसूरी में शाही अंदाज में होगी कुलदीप यादव की शादी, The Savoy Hotel में राजपूताना थीम पर होगा समारोह
स्टाम्प ड्यूटी में ही दिए 1.65 करोड़
इन फ्लैट्स की खरीद के दौरान शिवम दुबे ने 1.65 करोड़ रुपये सिर्फ स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर चुकाए। यह जानकारी प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के आधार पर सामने आई है।
क्रिकेट से होती है मोटी कमाई
शिवम दुबे की कमाई कई स्रोतों से होती है।
-
BCCI से उन्हें हर टी20 मैच के लिए करीब 3 लाख रुपये मैच फीस मिलती है।
-
वह BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के C ग्रेड में शामिल हैं, जिससे उन्हें सालाना करीब 1 करोड़ रुपये मिलते हैं।
-
इसके अलावा वह IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं, जहां उन्हें 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था।
वर्ल्ड कप में निभाई अहम भूमिका
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिवम दुबे ने टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया।
-
सेमीफाइनल में 25 गेंदों पर 43 रन
-
फाइनल में सिर्फ 8 गेंदों पर 26 रन
उनकी इन ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इसी के साथ शिवम दुबे दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

