अम्बाला छावनी स्थित आवास पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सहित कई विधायक, संगठनों और गुरुद्वारा कमेटियों ने की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के स्वास्थ्य को लेकर राजनीतिक और सामाजिक जगत में गहरी चिंता और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। शनिवार को अम्बाला छावनी स्थित उनके आवास पर दिनभर नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और प्रशंसकों का तांता लगा रहा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहनलाल बडौली ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।
प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने भी मंत्री विज के आवास पर पहुंचकर उनके जल्द स्वस्थ होने की मंगलकामना की। कोसली के विधायक श्री अनिल यादव, जम्मू-कश्मीर के नगरोटा से विधायक देवयानी राणा, पूर्व राज्यमंत्री श्री असीम गोयल और पूर्व विधायक रविंद्र रतिया सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी मुलाकात कर समर्थन और शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।
🙏 गुरुद्वारा कमेटियों ने की अरदास
अम्बाला छावनी के विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के पदाधिकारी, सदस्य और सिख संगत भी मंत्री विज के आवास पर पहुंचे। पंजाबी गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी सुखविंद्र सिंह ने संगत के साथ मंत्री विज के उत्तम स्वास्थ्य के लिए अरदास की। संगत ने कहा कि अनिल विज अम्बाला की शान हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में लौटने की सभी कामना कर रहे हैं।
also read : दिल्ली के IHBAS में आधुनिक OPD भवन का शिलान्यास, हजारों मरीजों को मिलेगी बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा
📖 काव्य के जरिए शुभकामनाएं
आर्य गर्ल्स कॉलेज अम्बाला छावनी की पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुपमा आर्य ने मंत्री अनिल विज को समर्पित अपनी रचना “अजीम शख्स” सहित कई कविताओं का पाठ किया। यह काव्य संग्रह उन्होंने स्वयं मंत्री विज को समर्पित करते हुए लिखा है।
🤝 विभिन्न संगठनों ने जताया समर्थन
भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा आईटी सेल, विभिन्न पार्षदों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री विज का हाल जाना। इसके अलावा पूर्व सूचना आयुक्त हरियाणा एवं पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता, कांग्रेस पार्षद सुधीर जायसवाल, अमेरिका स्थित एनआरआई गुरुद्वारा सोसाइटी के प्रधान जत्थेदार चरण सिंह, जेसीआई अम्बाला, ब्राह्मण सभा सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
दिनभर चली मुलाकातों से स्पष्ट है कि मंत्री अनिल विज के प्रति जनता, कार्यकर्ताओं और राजनीतिक सहयोगियों में गहरा सम्मान और लगाव है। समर्थकों को उम्मीद है कि वह जल्द स्वस्थ होकर पुनः प्रदेश की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

