Alia Bhatt Spain wedding look: स्पेन में दोस्त की शादी में आलिया भट्ट का व्हाइट लहंगा और ब्लैक चश्मा लुक हुआ वायरल। ‘बोले चूड़ियां’ डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया।
Alia Bhatt Spain wedding look: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर अपने फैशन और डांस मूव्स को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार आलिया स्पेन में अपनी खास दोस्त तान्या शाह गुप्ता की शादी में शामिल हुईं, जहां उनका लुक और स्टाइल फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। आलिया ने इस वेडिंग फंक्शन में व्हाइट लहंगा और ब्लैक सनग्लासेस पहनकर एंट्री की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Alia Bhatt Dance Video: ‘बोले चूड़ियां’ पर किया जबरदस्त डांस
शादी के फंक्शन से एक वीडियो सामने आया है जिसमें आलिया भट्ट अपनी गर्ल गैंग के साथ ‘कभी खुशी कभी ग़म’ फिल्म के हिट सॉन्ग ‘बोले चूड़ियां’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनका डांस मूव्स और एनर्जी सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है।
व्हाइट लहंगे और ओवरकोट में आलिया भट्ट का ट्रेडिशनल-फ्यूजन लुक
आलिया ने शादी में जो आउटफिट पहना, वो एक फ्यूजन लहंगा था जिसमें उन्होंने एक स्लीक बोल्ड ब्लाउज़ और ओवरकोट कैरी किया हुआ था। इसके साथ उनका ब्लैक चश्मा उन्हें एक हटकर लुक दे रहा था। आलिया के इस लुक ने पारंपरिक ड्रेस में वेस्टर्न ट्विस्ट का परफेक्ट उदाहरण पेश किया।
फोटोज और वीडियो वायरल, फैंस ने कहा ‘सिंपल एंड एलिगेंट’
आलिया भट्ट की तस्वीरें और वीडियो उनके फैन पेज के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक फोटो में वो दुल्हन तान्या शाह गुप्ता और बाकी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। सभी लड़कियां लहंगा पहने दिख रही हैं लेकिन आलिया का व्हाइट लहंगा और काला चश्मा उन्हें सबसे अलग और स्टाइलिश बना रहा है।
Cannes 2025 के बाद स्पेन वेडिंग में भी छाईं आलिया भट्ट
हाल ही में Cannes 2025 में डेब्यू करने के बाद आलिया भट्ट की इंटरनेशनल अपीयरेंस की काफी चर्चा रही। अब स्पेन में उनके दोस्त की शादी का यह अंदाज़ भी फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है।
For more news: Entertainment

