सड़क परिवहन मंत्रालय ने FASTag एनुअल पास की कीमत में 2.5% बढ़ोतरी की घोषणा की, 1 अप्रैल 2026 से इसकी कीमत ₹3000 से बढ़कर ₹3075 हो जाएगी।
नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। 1 अप्रैल 2026 से FASTag एनुअल पास की कीमत में बढ़ोतरी होने जा रही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस पास की कीमत में 2.5% की वृद्धि करने का फैसला लिया है।
नई दरों के अनुसार अब प्राइवेट कार मालिकों को ₹3000 की जगह ₹3075 का भुगतान करना होगा।
सालाना समीक्षा के तहत बढ़ी कीमत
मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार FASTag एनुअल पास की शुरुआत के समय ही यह तय किया गया था कि हर साल इसकी कीमतों की समीक्षा की जाएगी। इसी प्रक्रिया के तहत इस बार टोल दरों के फॉर्मूले के आधार पर 2.5% की बढ़ोतरी की गई है।
यह बदलाव 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा।
52 लाख से ज्यादा यूजर्स उठा रहे फायदा
सरकार ने इस विशेष FASTag एनुअल पास की शुरुआत 15 अगस्त को की थी। इसके बाद से इसे देशभर में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
अब तक 52 लाख से ज्यादा हाईवे कार यूजर्स इस स्कीम का लाभ उठा रहे हैं।
also read : Xiaomi लाएगी भारत में Smart AC और फ्रिज, 2026 में होम अप्लायंसेज सेगमेंट में बड़ा विस्तार
क्या है FASTag एनुअल पास की खासियत
FASTag एनुअल पास से कार चालक देशभर के लगभग 200 टोल प्लाजा पर बिना रुके यात्रा कर सकते हैं। इससे टोल पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलती है और सफर भी तेज हो जाता है।
यह पास खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अक्सर लंबी दूरी की यात्रा करते हैं।
31 मार्च तक पुराने रेट का मौका
अगर आप इस बढ़ी हुई कीमत से बचना चाहते हैं तो आपके पास अभी मौका है।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार 31 मार्च तक FASTag एनुअल पास खरीदने या रिचार्ज कराने वाले यूजर्स को यह ₹3000 में ही मिलेगा।
1 अप्रैल से सिस्टम में नई दरें अपडेट हो जाएंगी।
आगे और टोल प्लाजा जोड़ने की योजना
फिलहाल यह पास देश के प्रमुख 200 टोल प्लाजा पर मान्य है। सरकार भविष्य में इस योजना के दायरे को और बढ़ाने की योजना बना रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कैशलेस टोल भुगतान और स्मूद ट्रैवल का फायदा उठा सकें।

