Xiaomi जल्द भारत में Smart AC और रेफ्रिजरेटर लॉन्च कर सकती है, रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 2026 के दूसरे हाफ में नए होम अप्लायंसेज बाजार में उतारेगी।
टेक कंपनी Xiaomi जल्द ही भारतीय बाजार में अपने होम इलेक्ट्रॉनिक्स पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी आने वाले समय में Smart Air Conditioner (AC) और Refrigerator जैसे बड़े होम अप्लायंसेज भारत में लॉन्च कर सकती है।
बताया जा रहा है कि Xiaomi इन प्रोडक्ट्स को 2026 के दूसरे छमाही में भारतीय बाजार में उतार सकती है।
रिपोर्ट में सामने आई जानकारी
टेक वेबसाइट Smartprix ने टिप्स्टर योगेश बरार के हवाले से बताया है कि Xiaomi भारत में नए होम अप्लायंसेज लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस योजना की पुष्टि नहीं की है।
अगर यह योजना सफल होती है तो Xiaomi भारतीय बाजार में एयर कंडीशनर और फ्रिज जैसे बड़े घरेलू उपकरणों के सेगमेंट में भी प्रवेश कर सकती है।
also read : टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी पहुंचे अभिषेक शर्मा, मां के दरबार में टेका माथा
भारत में अभी सीमित है प्रोडक्ट रेंज
फिलहाल Xiaomi के पास भारत में स्मार्ट होम सेगमेंट में रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सिक्योरिटी कैमरा और एयर प्यूरीफायर जैसे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं।
कंपनी पहले एयर फ्रायर और स्मार्ट वॉटर प्यूरीफायर जैसे कुछ अन्य प्रोडक्ट्स भी सीमित रूप से पेश कर चुकी है।
हालांकि चीन और यूरोप जैसे बाजारों में Xiaomi पहले से ही फ्रिज, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर सहित कई बड़े होम अप्लायंसेज बेचती है।
भारत के लिए हो रही टेस्टिंग
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी भारत में इन अप्लायंसेज की टेस्टिंग कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये डिवाइस वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और मौसम के बदलाव जैसी स्थितियों में भी बेहतर तरीके से काम कर सकें।
इसके साथ ही कंपनी इन प्रोडक्ट्स के लिए जरूरी लोकल सर्टिफिकेशन भी हासिल करने पर काम कर रही है।
त्योहारों के सीजन में हो सकता है लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi इन नए प्रोडक्ट्स को 2026 के फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च कर सकती है। भारत में त्योहारों का समय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री के लिए सबसे व्यस्त माना जाता है।
अगर Xiaomi भारत में Smart AC और रेफ्रिजरेटर लॉन्च करती है तो यह कंपनी के लिए होम अप्लायंसेज मार्केट में बड़ा कदम साबित हो सकता है।

