टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने में टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के फैसलों ने अहम भूमिका निभाई, उनके कार्यकाल में भारत ने 3 ICC ट्रॉफी जीती।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत में जहां खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ की अहम भूमिका रही, वहीं पर्दे के पीछे चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का योगदान भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। इस मैच में जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच और संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। हालांकि क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि टीम चयन से जुड़े कुछ बड़े फैसलों ने भारत को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।
अजीत अगरकर के कार्यकाल में 3 ICC ट्रॉफी
अजीत अगरकर ने 4 जुलाई 2023 को टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर का पद संभाला था। उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया।
उनके कार्यकाल में भारत ने तीन बड़े आईसीसी टूर्नामेंट जीते:
-
2024 – टी20 वर्ल्ड कप (दक्षिण अफ्रीका को हराया)
-
2025 – चैंपियंस ट्रॉफी (न्यूजीलैंड को हराया)
-
2026 – टी20 वर्ल्ड कप (न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता)
also read : शाहिद कपूर ने शुरू की ‘फर्जी 2’ की शूटिंग, इंस्टाग्राम पर शेयर किया पहले दिन का लुक
ये फैसले साबित हुए गेमचेंजर
अजीत अगरकर ने अपने कार्यकाल में कई ऐसे फैसले लिए, जो शुरुआत में विवादित माने गए, लेकिन बाद में वही टीम इंडिया की सफलता की वजह बने।
सूर्यकुमार यादव को T20 कप्तान बनाना
अगरकर ने सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया, जबकि कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना था कि यह जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को मिलनी चाहिए। हालांकि सूर्या की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाना
उन्होंने एक बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को जिम्मेदारी दी। इस फैसले ने टीम में नई ऊर्जा भरी।
ईशान किशन का चयन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ईशान किशन को टीम में शामिल करना भी अगरकर का बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। ईशान ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
2023 वर्ल्ड कप फाइनल तक भी पहुंची थी टीम
अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक भी पहुंची थी, हालांकि वहां उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।
इसके बावजूद क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अजीत अगरकर के साहसिक फैसलों ने टीम इंडिया को नई दिशा दी, जिसके चलते भारत लगातार आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में सफल रहा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद अब टीम इंडिया के इस ‘गुमनाम हीरो’ अजीत अगरकर की चर्चा क्रिकेट जगत में तेज हो गई है।

