टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का सेलिब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। इस ऐतिहासिक जीत के बीच ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का एक खास सेलिब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में दोनों का रोमांटिक और भावुक अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।
जीत के बाद मैदान पर पहुंचीं माहिका शर्मा
फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी अपने परिवार और करीबियों के साथ जश्न मनाते नजर आए।
इसी दौरान माहिका शर्मा भी मैदान पर दौड़कर हार्दिक पंड्या के पास पहुंचीं। उन्होंने हार्दिक को गले लगाया और खुशी में उनके गाल पर किस भी किया। दोनों भारतीय झंडा ओढ़कर साथ में डांस करते भी दिखाई दिए।
also read : T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत के पीछे चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, 3 ICC ट्रॉफी में निभाई अहम भूमिका
स्टेज पर लेटने वाला पल हुआ वायरल
जश्न के दौरान एक ऐसा पल भी आया जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। वीडियो में हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा स्टेज पर लेटकर आराम करते नजर आए, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए।
यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस कपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
हार्दिक ने माहिका को बताया ‘लकी चार्म’
मैच के बाद दिए इंटरव्यू में हार्दिक पंड्या ने माहिका शर्मा को अपना ‘लकी चार्म’ बताया। उन्होंने कहा कि माहिका के जीवन में आने के बाद उनकी किस्मत और बेहतर हुई है।
बताया जा रहा है कि नताशा स्टैंकोविच से तलाक के बाद से हार्दिक और माहिका रिलेशनशिप में हैं और करीब एक साल से दोनों साथ हैं। पूरे 45 दिनों के टूर्नामेंट के दौरान माहिका को कई मैचों में हार्दिक को सपोर्ट करते हुए भी देखा गया।
पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन
हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन भी इस टूर्नामेंट में शानदार रहा। उन्होंने 9 मैचों में 160.74 की स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे।
गेंदबाजी में भी उन्होंने 9 विकेट झटके और अपनी ऑलराउंड परफॉर्मेंस से टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक ने कहा कि उनका लक्ष्य आगे भी भारत के लिए कई और ट्रॉफियां जीतना है।

