कनाडा के हाई कमिश्नर श्री क्रिस्टोफर कूटर ने आज संत कबीर कुटीर में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात में दोनों पक्षों के बीच हरियाणा और कनाडा के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक का मुख्य फोकस हरियाणा के कुशल युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार अवसर, कनाडा में उद्यमियों के समर्थन, तथा दोनों क्षेत्रों में वेस्ट-टू-एनर्जी, पावर और माइनिंग सेक्टर में संभावित सहयोग पर रहा। हरियाणा में कनाडाई इंफ़्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाने के मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
चर्चा के दौरान राज्य में एक कनाडाई विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव भी सामने आया, जिससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। साथ ही, निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने और व्यापार तथा निवेश को सुगम बनाने के लिए फास्ट-ट्रैक मैकेनिज़्म विकसित करने पर भी सहमति जताई गई।
हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग द्वारा वैश्विक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की गई। विभाग लगातार हरियाणा के युवाओं, उद्यमियों और उद्योगों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रहा है।
इस मुलाकात को हरियाणा और कनाडा के संबंधों में नए आयाम जोड़ने वाले महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
Mr. Christopher Cooter, Canada’s High Commissioner, called on CM Shri @NayabSainiBJP at Sant Kabir Kutir. They discussed deepening Haryana-Canada ties and expanding collaboration.
Key focus areas included global employment opportunities for Haryana’s skilled youth, support for… pic.twitter.com/eqXQcEpLak
— CMO Haryana (@cmohry) December 2, 2025


