पंचकूला।
पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सेमिनार में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे अधिवक्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नैयाब सैनी ने शिरकत कर सभी सम्मानित अधिवक्ताओं का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश हित में भाजपा की सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जो जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुँचाने और उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
सीएम सैनी ने कहा कि विधि प्रकोष्ठ समाज को न्याय और जागरूकता से जोड़ने का अहम माध्यम है, और अधिवक्ता न केवल कानून के प्रहरी हैं बल्कि नीति निर्माण और जनसेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में हरियाणा सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल विकास का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश और समाज को मजबूत आधार देने का सामूहिक संकल्प है, जिसमें अधिवक्ता समुदाय की सक्रिय भागीदारी बेहद सराहनीय है।
कार्यक्रम के दौरान विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने विभिन्न कानूनी जागरूकता पहलों और जनसेवा अभियानों की जानकारी भी साझा की।
आज पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत अभियान पर आयोजित विधि प्रकोष्ठ के सेमिनार में शामिल होकर प्रदेशभर से पधारे सम्मानित अधिवक्ताओं का हार्दिक अभिनंदन किया।
प्रदेश हित में भाजपा की कर्मठ सरकार निरंतर ऐसे निर्णय ले रही है जो… pic.twitter.com/NzbWd5Qju0
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) November 29, 2025


