पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 16वीं विधानसभा के विशेष सत्र में संबोधित करते हुए कहा कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी तथा उनके सम्पूर्ण परिवार की कुर्बानियों का इतिहास अत्यंत प्रेरणादायक और अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला श्री गुरु अरजन देव जी से लेकर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी तक चलता है, जिनकी लासानी शहादतें मानवता के लिए अमिट उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि गुरु साहिबान की इन अतुलनीय शहादतों को शब्दों में पिरोना मानव क्षमता से परे है। उन्होंने कहा कि यह इतिहास हमें त्याग, साहस, धर्म-निष्ठा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विशेष सत्र के माध्यम से पंजाब विधानसभा ने गुरु तेग बहादुर जी की महान शहादत को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान केवल एक समुदाय के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के संरक्षण और धर्म-अनुयायियों की स्वतंत्रता के लिए था, जिसे सदा-सदा याद रखा जाएगा।
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ @BhagwantMann ਨੇ 16ਵੀਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਇਜਲਾਸ ਵਿੱਚ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨੌਵੇਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦੇ ਸਰਬੰਸ ਦੀਆਂ ਕੁਰਬਾਨੀਆਂ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਤੱਕ ਚੱਲਦਾ ਹੈ ਤੇ ਅਜਿਹੀਆਂ ਲਾਸਾਨੀ ਸ਼ਹਾਦਤਾਂ ਦੀ ਤਾਰੀਫ਼ ਬਾਬਤ ਲਿਖਣਾ ਇਨਸਾਨੀ… pic.twitter.com/4mrgprgxPR
— Government of Punjab (@PbGovtIndia) November 25, 2025


