रश्मिका मंदाना ने खुलासा किया कि वे विजय देवरकोंडा से शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कहा, “उसके लिए मैं गोली तक खा लूंगी।” जानें रश्मिका-विजय की सगाई और शादी की तारीख।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने खुलासा किया कि उनकी शादी विजय देवरकोंडा से होने वाली है। हाल ही में अपनी फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के प्रमोशन इवेंट में रश्मिका ने अपने पार्टनर के प्रति अपने इमोशंस जाहिर किए और कहा कि वो अपने प्रेमी के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं, यहां तक कि गोली खाने तक के लिए तैयार हैं।
इवेंट में रश्मिका ने अपने पार्टनर की खासियतों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा इंसान चाहिए जो मेरी बात को गहराई से समझ सके और मेरे लिए जंग लड़ सके। अगर कल मेरे खिलाफ जंग हुई, तो मुझे पता है कि वो मेरे साथ खड़ा होगा। मैं भी उसके लिए वैसा ही करूंगी। मैं उसके लिए किसी भी दिन गोली खाने को तैयार हूं। शादी मैं विजय से करूंगी।”
also read: जैस्मिन भसीन का खुलासा: होटल रूम में ऑडिशन के दौरान हुई लाइन क्रॉस…
इसी दौरान फैंस के सवालों का जवाब देते हुए रश्मिका ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर डेटिंग और शादी की बात करें तो डेटिंग के लिए नारुतो, और शादी के लिए विजय देवरकोंडा।
सूत्रों के अनुसार, रश्मिका और विजय ने हाल ही में सगाई कर ली है और दोनों अगले साल 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे।
यह जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में अपने रोमांटिक अंदाज और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए भी काफी चर्चा में रही है। फैंस को अब दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।


