मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ स्टारर क्राइम थ्रिलर ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ 5 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। जानें कब और कहां देखें ये हाई-वोल्टेज ओटीटी शो।
बॉलीवुड के सुपरटैलेंटेड अभिनेता मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ अपनी नई क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज इंस्पेक्टर जेंडे के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने आ रहे हैं। मेकर्स ने इस शो का पहला पोस्टर लॉन्च करते हुए इसकी रिलीज डेट 5 सितंबर 2025 की घोषणा कर दी है।
इंस्पेक्टर जेंडे कब और कहां होगी रिलीज?
इंस्पेक्टर जेंडे 5 सितंबर 2025 को केवल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर इस शो का पहला पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “चोर-पुलिस का खेल अब शुरू होगा। इंस्पेक्टर ज़ेंडे ड्यूटी पर आ रहे हैं।”
यह शो दर्शकों को एक रोमांचक और हाई-टेंशन क्राइम ड्रामा का अनुभव कराएगा, जिसमें मनोज बाजपेयी इंस्पेक्टर मधुकर जेंडे की भूमिका में होंगे, जबकि जिम सर्भ कुख्यात ‘स्विमसूट किलर’ कार्ल भोजराज की भूमिका निभाएंगे।
View this post on Instagram
स्टार कास्ट और क्रिएटिव टीम
इंस्पेक्टर जेंडे का निर्देशन चिन्मय डी. मंडलेकर ने किया है, जबकि इसे जय शेवक्रमणी और ओम राउत ने प्रोड्यूस किया है। इस थ्रिलर में भालचंद्र कदम, सचिन खेडेकर, गिरिजा ओक, और हरीश दुधाड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फैंस का उत्साह और प्रतिक्रिया
रिलीज की घोषणा के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। एक फैन ने लिखा, “चार्ल्स के लिए जिम सर्भ हमेशा से परफेक्ट थे,” वहीं दूसरे ने कहा, “इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।”
मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ का वर्क फ्रंट
मनोज बाजपेयी ने हाल ही में फिल्म डिस्पैच में काम किया है और जल्द ही वे लोकप्रिय वेब सीरीज द फैमिली मैन के तीसरे सीजन में भी नजर आएंगे। वहीं जिम सर्भ ने धनुष स्टारर कुबेर में अपनी भूमिका निभाई थी और आगामी प्रोजेक्ट मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी में भी नजर आने वाले हैं।


