युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की असली वजह सामने आई! मुंबई में रहने को लेकर हुई थी अनबन, जानिए दोनों के बीच क्यों टूटा रिश्ता और तलाक की पूरी कहानी।
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक को अब चार महीने से अधिक समय पहले हो चुका है, लेकिन दोनों ने इस पर चुप्पी बनाए रखी थी। हाल ही में इस तलाक के पीछे की असली वजह का खुलासा हुआ है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं।
युजवेंद्र चहल और धनश्री ने 2020 में शादी की थी, लेकिन उनका रिश्ता 5 साल तक चलने के बाद टूट गया। इस साल की शुरुआत में दोनों ने गुड़गांव की फैमिली कोर्ट से आपसी सहमति से तलाक लिया। इस फैसले के बाद दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें तलाक की वजह नहीं बताई गई थी और दोनों ने कहा था कि वे अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।
View this post on Instagram
हालांकि, अब वरिष्ठ पत्रकार विक्की लालवानी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चहल और धनश्री के बीच मनमुटाव का सबसे बड़ा कारण था उनके रहने की जगह को लेकर विवाद। शादी के बाद दोनों चहल के माता-पिता के साथ हरियाणा में रह रहे थे, लेकिन धनश्री मुंबई में बसने की इच्छा रखती थीं, जहां उनका करियर था। दूसरी ओर चहल अपने परिवार के साथ ही रहना चाहते थे और मुंबई जाने से इंकार कर दिया। इस भिन्नता ने दोनों के बीच दूरियां बढ़ा दीं और अंततः तलाक का रास्ता खुला।
इसके अलावा, चहल ने हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी को नुकसान पहुंचाने या विवाद करने की कोशिश नहीं की, बल्कि एक मैसेज देना चाहते थे कि अब उनका रास्ता अलग हो चुका है। चहल ने स्पष्ट किया कि उनकी टी-शर्ट पर लिखा ‘Be Your Own Sugar Daddy’ संदेश भी इसी भावना को दर्शाता था।
हालांकि चहल और धनश्री ने अभी तक इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह खुलासा उनके तलाक के पीछे की असली वजह समझी जा रही है।


