मृणाल ठाकुर और धनुष के अफेयर की खबरें वायरल हैं। मृणाल ने ‘नज़र’ और पर्सनल लाइफ को लेकर दिया बड़ा बयान। जानें क्या कहा एक्ट्रेस ने।
मृणाल ठाकुर और धनुष के अफेयर की चर्चा जोरों पर है। दोनों को हाल ही में एक साथ स्पॉट किया गया था, जहां वे एक-दूसरे का हाथ थामे नज़र आए। इस वायरल वीडियो के बाद से फैंस और मीडिया में अफवाहें तेज हो गई हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
रिश्ता प्राइवेट रखना चाहते हैं मृणाल ठाकुर और धनुष
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृणाल ठाकुर और धनुष एक-दूसरे को कुछ समय से डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ही अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते हैं। अब तक न मृणाल और न ही धनुष ने इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है।
View this post on Instagram
“बहुत नजर लगती है” – Mrunal Thakur का बयान वायरल
हाल ही में मृणाल ठाकुर ने इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ एक इंटरव्यू में ‘नज़र’ के कॉन्सेप्ट पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा:
“मेरे करियर में अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है। कई ऐसे बॉक्स हैं जिन्हें मुझे अभी टिक करना है। मैं उनके बारे में तभी बात करूंगी जब वो पूरे हो जाएंगे, क्योंकि मुझे बहुत नज़र लगती है।”
उन्होंने आगे कहा कि वो पर्सनल बाउंड्रीज़ को लेकर काफी सजग रहती हैं और फेम को हैंडल करना उन्हें आता है। मृणाल ने यह भी जोड़ा कि वो प्रेशर को महसूस नहीं करतीं और हमेशा पॉजिटिव रहने की कोशिश करती हैं।
Mrunal Thakur का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस उन्हें इस फिल्म में एक नए अंदाज में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।


