Housefull 5 OTT Release: अक्षय कुमार की हिट कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अब OTT पर रिलीज हो गई है। जानिए कब और कहां देख सकते हैं Housefull 5 — सिर्फ Amazon Prime Video पर।
Housefull 5 OTT Release: कॉमेडी, मिस्ट्री और पागलपन से भरपूर ‘हाउसफुल 5’ अब थिएटर के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। अगर आपने इस मल्टीस्टारर एंटरटेनर को बड़े पर्दे पर मिस कर दिया था, तो अब आप इसे अपने घर बैठे देख सकते हैं — वो भी पूरे परिवार के साथ।
कब और कहां देखें ‘Housefull 5’ OTT पर?
हाउसफुल 5 को आज यानी 1 अगस्त 2025 को Amazon Prime Video पर ऑफिशियल रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म अब भारत सहित दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में हिंदी में एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है
- प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
- भाषा: हिंदी
- स्ट्रीमिंग डेट: 1 अगस्त 2025
हाउसफुल 5 की स्टोरीलाइन में क्या है खास?
इस बार कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘Housefull’ में सिर्फ हंसी ही नहीं, बल्कि मर्डर मिस्ट्री का ट्विस्ट भी शामिल किया गया है। कहानी शुरू होती है अरबपति मिस्टर डोबरियाल (रंजीत) के 100वें बर्थडे से, जो एक क्रूज़ पर मनाया जा रहा है।
लेकिन जैसे ही वो रहस्यमयी तरीके से मर जाते हैं, कहानी में एंट्री होती है तीन जॉलीज़ की (अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन), जो खुद को उनका खोया हुआ बेटा बताते हैं और उनकी दौलत पर दावा ठोकते हैं। इसके बाद शुरू होता है गलत पहचान, झूठ और पागलपन से भरा एक कॉमेडी रोलरकोस्टर!
स्टारकास्ट – हाउसफुल सीरीज की अब तक की सबसे बड़ी टीम
‘हाउसफुल 5’ में आपको देखने को मिलेंगे बॉलीवुड के ढेरों सितारे: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडिज, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह और कई और चर्चित चेहरे
OTT अनाउंसमेंट भी थी सुपर एंटरटेनिंग
अक्षय कुमार और उनकी टीम ने OTT रिलीज़ की अनाउंसमेंट एक मजेदार वीडियो के ज़रिए की थी, जिसे उन्होंने अपने Instagram पर शेयर किया। वीडियो में अक्षय अपने अंदाज़ में बाकी कलाकारों को शांत कराते हैं और फिर खुद घोषणा करते हैं कि ‘Housefull 5’ अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।


