Son of Sardaar 2 Review: सुनील शेट्टी ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ को बताया हंसी का दंगल। अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की इस कॉमेडी फिल्म को मिल रही है शानदार प्रतिक्रिया।
Son of Sardaar 2 Review: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘सन ऑफ सरदार 2’ आज, 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म 2012 में आई हिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का स्प्रिचुअल सीक्वल है और रिलीज़ के पहले ही दिन इसे लेकर एक्साइटमेंट चरम पर है। फिल्म का पहला रिव्यू बॉलीवुड के एक्शन स्टार सुनील शेट्टी ने दिया है, जिन्होंने इसे “हंसी का दंगल” करार दिया।
लंदन में देखी गई पहली स्क्रीनिंग, सुनील शेट्टी ने की तारीफ
सुनील शेट्टी ने लंदन में फिल्म की पहली स्क्रीनिंग के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने अजय देवगन और बेटे अहान शेट्टी के साथ फिल्म देखी और एक फोटो भी पोस्ट की। रिव्यू में उन्होंने लिखा: “दुनिया की सबसे मजेदार जगहों में से एक – लंदन – और वहां ‘सन ऑफ सरदार 2’ देखना वाकई पागलपन था! अजय देवगन के स्वैग और कॉमेडी टाइमिंग ने सभी जनरेशन को हंसी से लोटपोट कर दिया। अहान हंस रहा था, मैं भी… ऐसी फिल्में बहुत कम होती हैं!”
Of all the places in the world… London is where the madness unfolds!
Caught Son of Sardaar 2 with Jassi, Ajay & Ahan. Maannn watttaa a laugh riot!And AJ that take on me…hilariouss. Ahan’s cracking up, I’m cracking up… rare to find a film that has generations howling… pic.twitter.com/m2hP1usWep
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) July 31, 2025
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है और इसमें अजय देवगन एक बार फिर जसविंदर ‘जस्सी’ सिंह रंधावा के रोल में लौटे हैं। कहानी में जस्सी स्कॉटलैंड की यात्रा पर निकलता है, जहाँ वह अपनी पत्नी से सुलह करने की कोशिश करता है, लेकिन अचानक खुद को एक झगड़े में फंसा पाता है। इस बार फिल्म में अजय के साथ नजर आएंगे: मृणाल ठाकुर, रवि किशन, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, कुब्रा सैत, चंकी पांडे, विंदू दारा सिंह, रोशनी वालिया
बॉक्स ऑफिस क्लैश: धड़क 2 से टक्कर
‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज़ तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘धड़क 2’ से क्लैश कर रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। यह फिल्म दिवंगत अभिनेता मुकुल देव की आखिरी फिल्मों में से एक है।


