Pest Removal Tips: मौसम बदलते ही घर में बढ़ते कॉकरोच से छुटकारा पाएं आसान घरेलू उपायों जैसे बोरिक एसिड, नीम का तेल, बेकिंग सोडा और नींबू रस से। जानें प्रभावी तरीका और घर को रखें कीटमुक्त।
Pest Removal Tips: जैसे ही मौसम बदलता है, खासकर गर्मी और बरसात के समय, घरों में कॉकरोच दिखाई देना आम बात हो जाती है। ये छोटे-छोटे कीट न केवल घर की सफाई पर बट्टा लगाते हैं, बल्कि कई तरह की बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं। अगर आपके घर में भी कॉकरोच बढ़ने लगे हैं और आप इससे परेशान हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और घरेलू उपायों की मदद से आप इन कीटों से आराम से छुटकारा पा सकते हैं।
क्यों बढ़ते हैं कॉकरोच?
मौसम में बदलाव, खासकर तापमान में उतार-चढ़ाव, बारिश और नमी कॉकरोच को उनके पुराने ठिकानों से बाहर निकालकर इंसानी घरों की ओर खींचते हैं। घर में खाना, गीली जगहें, दरारें और खुली जगहें कॉकरोच के लिए आकर्षक होती हैं। खासकर गर्म और नम जगहें इनके पनपने के लिए उपयुक्त होती हैं।
घरेलू उपाय जो कॉकरोच भगाएंगे
बोरिक एसिड पाउडर: कॉकरोच खत्म करने के लिए बोरिक एसिड एक प्रभावी घरेलू उपाय है। इसे घर के कोनों और फर्श पर हल्का छिड़कें। ध्यान रखें कि यह गीला न हो और बच्चों व पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें।
बेकिंग सोडा और शक्कर का मिश्रण: बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और शक्कर मिलाकर कॉकरोच के आने वाले स्थान पर रखें। शक्कर इन्हें आकर्षित करती है और बेकिंग सोडा इनके लिए घातक होता है।
तेजपत्ता: तेजपत्ते की खुशबू कॉकरोच को पसंद नहीं होती। इसे कूटकर या साबुत रूप में रसोई, अलमारी और ड्रॉअर में रखें ताकि कॉकरोच दूर रहें।
डाइअटोमेशियस अर्थ: यह एक प्राकृतिक पाउडर है जो कॉकरोच की बाहरी परत को नुकसान पहुंचाकर उन्हें मारता है। इसे उन जगहों पर छिड़कें जहां कॉकरोच अधिक आते हैं।
व्हाइट सिरका और पानी का स्प्रे: सिरका और पानी का घोल बनाकर कॉकरोच वाले इलाकों में स्प्रे करें। सिरके की तेज गंध कॉकरोच को दूर रखने में मददगार होती है।
पुदीना और नीम का तेल: पुदीना और नीम के तेल की खुशबू भी कॉकरोच को भगाती है। इन्हें पानी में मिलाकर स्प्रे करें, जिससे कीट दूर रहेंगे और घर में ताजगी बनी रहेगी।
नींबू का रस: नींबू के रस में मौजूद साइट्रिक एसिड कीटों को दूर भगाता है। नींबू पानी से फर्श पोछने और रसोई की सफाई करने से कॉकरोच कम होंगे।
साबुन और पानी का स्प्रे: साबुन और पानी का घोल कॉकरोच के शरीर पर स्प्रे करने से वे दम घुटने के कारण मर जाते हैं।
सावधानियां
बच्चों और पालतू जानवरों से केमिकल युक्त पदार्थों को दूर रखें।
घर को साफ-सुथरा और सूखा रखें ताकि कॉकरोच के पनपने की जगह न मिले।
खाने-पीने की वस्तुएं ढककर रखें और कूड़ा नियमित रूप से बाहर फेंकें।


