लंदन गैटविक एयरपोर्ट पर बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का ₹70 लाख के गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। एक्ट्रेस ने बताया कि अधिकारियों ने कोई मदद नहीं की और उनका लग्जरी बैग बैगेज बेल्ट से गायब हो गया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह बेहद चौंकाने वाली है। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि लंदन के गैटविक एयरपोर्ट से उनका लग्जरी बैग चोरी हो गया है, जिसमें करीब ₹70 लाख के कीमती गहने रखे हुए थे। इस घटना के बाद उर्वशी ने एयरपोर्ट अधिकारियों और एयरलाइन से संपर्क किया, लेकिन अभी तक उन्हें कोई मदद नहीं मिली है।
उड़ान के बाद बैग हुआ गायब
उर्वशी रौतेला ने अपने बयान में बताया कि वह मुंबई से लंदन एमिरेट्स फ्लाइट से पहुंचीं थीं और विंबलडन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही थीं। लेकिन गैटविक एयरपोर्ट पर बैगेज बेल्ट से उनका क्रिश्चियन डायर ब्रांडेड बैग अचानक गायब हो गया। बैग में महंगे गहने और पर्सनल आइटम्स मौजूद थे। “हमारे पास बैग का टैग और टिकट था, फिर भी बैग बेल्ट से ही गायब हो गया। यह सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि एक बड़ा सुरक्षा उल्लंघन है।” – उर्वशी रौतेला
View this post on Instagram
अधिकारियों पर भी लगाए आरोप
एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने एमिरेट्स सपोर्ट टीम और एयरपोर्ट स्टाफ से कई बार संपर्क किया, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। उन्होंने इसे हर यात्री की सुरक्षा और अधिकारों का गंभीर मामला बताया।
पहले भी हो चुके हैं आरोप
उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने हाल ही में एक और गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने अपनी बेटी की पूर्व मैनेजर वेदिका प्रकाश शेट्टी पर चोरी और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। दावा किया गया कि मैनेजर ने उर्वशी के निजी सामान की देखभाल में लापरवाही बरती और कई बार चोरी की।
उर्वशी रौतेला का प्रोफेशनल सफर
उर्वशी रौतेला मिस यूनिवर्स इंडिया रह चुकी हैं और कई बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी प्रमुख फिल्मों में सिंह साहब द ग्रेट, सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, और हेट स्टोरी 4 शामिल हैं। साथ ही उन्होंने लव डोज, बिजली की तार जैसे म्यूजिक वीडियोज़ में भी काम किया है। हाल ही में, वह सनी देओल की फिल्म जाट में डांस नंबर में नजर आई थीं।


