Param Sundari Release Date: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ अब 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला गाना ‘परदेसिया’ आज रिलीज हो गया है।
Param Sundari Release Date: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘परम सुंदरी’ अब 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। साथ ही फिल्म का पहला गाना ‘परदेसिया’ भी रिलीज हो चुका है, जिसमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आ रही है।
‘परम सुंदरी’ की नई रिलीज डेट का एलान (Param Sundari Release Date)
दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ को तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है। पहले ये फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी। अब फिल्म के मेकर्स ने मोशन पोस्टर के साथ इसकी नई रिलीज डेट – 29 अगस्त 2025 – की घोषणा कर दी है।
मोशन पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टाइलिश बैग लिए नज़र आते हैं, वहीं जाह्नवी कपूर ट्रेडिशनल साउथ इंडियन लुक में दिखती हैं। दोनों की फ्रेश जोड़ी स्क्रीन पर काफी आकर्षक लग रही है।
‘परदेसिया’ – साल का सबसे रोमांटिक सॉन्ग हुआ रिलीज
रिलीज डेट अनाउंसमेंट के साथ ही फिल्म का पहला गाना ‘परदेसिया’ भी रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में सिद्धार्थ और जाह्नवी की लव केमिस्ट्री फैन्स के दिल को छू रही है। मेकर्स ने गाने के साथ कैप्शन लिखा – “इसे सांसों में लें, इसे महसूस करें, इसे जिएं! परदेसिया… प्यार को अपने दिल पर छा जाने दें। साल का सबसे बड़ा लव सॉन्ग – अब आउट है!” गाने में इंडियन फोक टच के साथ मॉडर्न बीट्स का मिक्स देखने को मिलता है।
View this post on Instagram
क्या है ‘परम सुंदरी’ की कहानी?
‘परम सुंदरी’ एक इंटर-कल्चरल लव स्टोरी है जिसमें एक नॉर्थ इंडियन लड़का (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और एक साउथ इंडियन लड़की (जाह्नवी कपूर) के बीच प्यार की कहानी दिखाई गई है। दो अलग-अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाले किरदारों के बीच की टकराहट, कॉमेडी और इमोशन्स से भरपूर यह फिल्म एक एंटरटेनिंग पैकेज बनकर सामने आने वाली है।
डायरेक्टर तुषार जलोटा इससे पहले ‘दसवी’ जैसी दमदार फिल्म बना चुके हैं। ऐसे में दर्शकों को उनसे काफी उम्मीदें हैं।


