जाह्नवी कपूर ने इंडिया कॉट्यूर वीक 2025 में पिंक फिश कट लहंगे में रैंप वॉक कर ‘मॉडर्न महारानी’ लुक दिखाया। जानिए उनके फैशन शो का पूरा अपडेट और उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इंडिया कॉट्यूर वीक 2025 के फैशन शो में अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने डिजाइनर जयंती रेड्डी के लिए रैंप वॉक किया, जिसमें उनका पिंक फिश कट लहंगा साड़ी स्टाइल में बेहद खूबसूरत दिखा। उनके इस ‘मॉडर्न महारानी’ लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
जाह्नवी कपूर का स्टाइल और लुक
जाह्नवी ने अपने लुक को सिंपल लेकिन ग्लैमरस रखा। पिंक फिश कट लहंगे को साड़ी स्टाइल में कैरी करते हुए उन्होंने डायमंड ज्वेलरी और मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल से अपने लुक को परफेक्ट बनाया। हल्का मेकअप और उनकी किलर रैंप वॉक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर जाह्नवी का रैंप वॉक
जाह्नवी कपूर के रैंप वॉक के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। हालांकि, कई बार वह ट्रोलिंग का भी शिकार होती हैं, लेकिन इस बार उनके लुक और रैंप वॉक की खूब तारीफ हो रही है।
View this post on Instagram
जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट
जाह्नवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक कई सफल फिल्मों में काम किया है। उनकी प्रमुख फिल्में हैं – घोस्ट स्टोरी, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, रूही, गुड लक जैरी, मिली, बवाल, मिस्टर एंड मिसेज माही और उलझ। इसके अलावा, उन्होंने तेलुगू फिल्म देवारा: पार्ट 1 से डेब्यू किया।
वर्तमान में जाह्नवी कई अपकमिंग फिल्मों में व्यस्त हैं, जिनमें सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, परम सुंदरी और तेलुगू फिल्म Peddi शामिल हैं, जिसकी शूटिंग जारी है। जाह्नवी की ये नई फिल्में फैंस के बीच काफी उत्सुकता लेकर आई हैं।
पर्सनल लाइफ
जाह्नवी कपूर फिलहाल अभिनेता शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं, और उनकी पर्सनल लाइफ भी मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती है।


