युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड RJ महवश के रिलेशनशिप और चीटिंग पर वीडियो पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। जानिए महवश ने क्या कहा और क्यों हुई उनकी ट्रोलिंग।
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस RJ महवश हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर रिलेशनशिप और चीटिंग को लेकर एक वीडियो शेयर किया, जो वायरल होते ही उन्हें ट्रोलिंग का शिकार बना रहा है। इस वीडियो में महवश ने बताया कि रिलेशनशिप में कौन-कौन सी बातें चीटिंग मानी जाती हैं। लेकिन यूजर्स ने इस वीडियो को उनके खिलाफ इस्तेमाल करते हुए महवश पर चहल को उनकी पत्नी धनश्री से अलग करने का आरोप लगाया और उन्हें ट्रोल किया।
RJ महवश के वीडियो की खास बातें
महवश ने वीडियो में कहा, “क्या-क्या करना चीटिंग है? किसी को सीक्रेट मैसेज करना, मैसेज डिलीट करना, एक्स से छुपकर बात करना, जिम के शर्टलेस लड़कों को आग वाली इमोजी भेजना, ऐसी लड़कियों को फॉलो करना जो सेमी न्यूड कंटेंट बनाती हैं, ये सब चीटिंग है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा, “किसी का पति चुराना भी चीटिंग है।”
View this post on Instagram
ट्रोलर्स ने क्या कहा?
यूजर्स ने महवश के वीडियो पर लिखा, “किसी का पति चुराना, चीटिंग?” इस पर महवश ने जवाब दिया, “मैंने चुराया नहीं, इसलिए पता नहीं, लेकिन हां, किसी का पति चुराना चीटिंग है।” इसके अलावा कुछ यूजर्स ने लिखा, “यूजी भाई को चुरा लिया, ये भी चीटिंग है,” और “किसी का घर तोड़ना फेम के लिए भी चीटिंग है।”
महवश का प्यार और धोखे पर संदेश
महवश ने अपने पोस्ट में लिखा, “अगर आप धोखे से गुजर रहे हैं, तो उस इंसान के लिए दुखी हों जिसे ये एहसास नहीं हुआ कि प्यार हर रोज नहीं होता। प्यार बहुत खास होता है।” उन्होंने कहा कि किसी को भी आपको दो बार बेइज्जत करने का मौका न दें और सही इंसान के साथ जिंदगी छोटी है, जबकि गलत इंसान के साथ बहुत लंबी।


